Jhunjhunu: आवारा सांड ने मारी टक्कर, नाले में गिरा बाइक सवार, CCTV में कैद हुई घटना

राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी कस्बे में आवारा सांड ने सड़क पर चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. युवक हवा में उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा. यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. कस्बेवासियों ने आवारा सांडों से परेशान होकर नगरपालिका से ठोस कदम उठाने की मांग की है.

Advertisement
सांड ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर सांड ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

हिमांशु शर्मा

  • झुंझुनू,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी कस्बे में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. अब एक ताजा घटना में एक सांड ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक हवा में उछलकर नाले में जा गिरा. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

यह मामला पिलानी के त्रिवेणी प्याऊ मार्ग का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार सामने से आ रहा है. तभी अचानक एक सांड दौड़ता हुआ आया और सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार संभल भी नहीं पाया और दूर जाकर गिर गया.

Advertisement

सांड ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में जगह-जगह आवारा सांड घूम रहे हैं जो दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. कुछ दिन पहले बीकानेर में भी एक सांड ने लोगों पर हमला कर तीन को घायल कर दिया था.

घटना पास में लगे सीसीटीवी में हुई कैद

कोटा, अलवर और अन्य जिलों से भी सांडों के हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. बावजूद इसके प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है. लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि आवारा सांडों के लिए कोई सुरक्षित स्थान तय किया जाए ताकि इस तरह की घटनाएं रुक सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »