बीकानेर में डिलीवरी के बाद वेंटिलेटर पर पहुंची महिलाएं, 6 की किडनी फेल

राजस्थान के बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल होने का मामला सामने आया है. इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. जबकि अन्य महिलाओं का सामान्य वार्ड में इलाज चल रहा है.

Advertisement
बीकानेर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही. (Photo: Representational ) बीकानेर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही. (Photo: Representational )

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. कोटा के बाद अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल होने का मामला सामने आया है. इन महिलाओं में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

Advertisement

कैसे हुई किडनी फेल? कारणों का नहीं चल पाया है पता
बताया जाता है कि सभी महिलाओं का हाल ही में पीबीएम अस्पताल में सीजेरियन ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के कुछ समय बाद इन महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी. जांच के दौरान पता चला कि उनकी किडनी प्रभावित हुई है और कुछ मामलों में किडनी फंक्शन गंभीर रूप से खराब हो गया है. चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है और उन्हें विशेष उपचार दिया जा रहा है.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करवाई जा रही है. मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री, ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल की गई दवाओं, इंजेक्शन, फ्लूइड और अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं की जांच की जा रही है. फिलहाल किडनी फेल होने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

Advertisement

परिजनों ने की जांच की मांग
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिलाओं की किडनी फेल होने के पीछे कोई चिकित्सकीय लापरवाही, संक्रमण या अन्य कारण जिम्मेदार हैं. इस घटना ने मरीजों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है. परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि इससे पहले कोटा में भी प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला चर्चा में रहा था. जहां 6 महिलाओं की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी. 

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा?
हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. घीया बोले - मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. एक कमेटी बनाई गई है, जिसमे वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं. सभी मरीजों की स्थिति स्टेबल है. एक मरीज़ जिसकी हालत गंभीर है. उसके पहले से ही कई ऑर्गन इश्यू थे. फिलहाल मामले की जांच करवाई जा रही है. वहीं एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा-एक्यूट किडनी इंजरी के कई कारण हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »