जानवर को बचाने की कोशिश और मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 13 घायल

राजस्थान के भरतपुर में खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement
 पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू.(Photo: Representational)  पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • भरतपुर,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

राजस्थान के भरतपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए.

हादसा भरतपुर जिले के वीर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास हुआ. ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 15 खेतिहर मजदूर सवार थे, जो सुबह कृषि कार्य के लिए खेतों की ओर जा रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भरतपुर के अंबेडकर छात्रावास में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, बोर्ड परीक्षा से पहले मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, रास्ते में अचानक एक जानवर ट्रैक्टर के सामने आ गया. उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ दिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई.

पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया.

वीर थाना प्रभारी धीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक जानवर को बचाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई.

Advertisement

दो महिलाओं की मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में 45 वर्षीय मिथलेश और 35 वर्षीय धौरी की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों महिलाएं खेतों में मजदूरी करने जा रही थीं.

घटना में घायल हुए 13 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक महिला की हालत में सुधार होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 12 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में इसे सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »