उद्घाटन के महज 45 दिन बाद ढही पुल की दीवार... बारां में पार्वती नदी पर बने ब्रिज की खुली पोल, बड़ा हादसा टला

क्या 1.5 माह में ही नया पुल सवालों के घेरे में आ सकता है? राजस्थान के बारां जिले में यही हुआ. जलवाड़ा गांव के पास पार्वती नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज की एक तरफ की रिटेनिंग दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. 28 जून को बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने फीता काटकर इस पुल का उद्घाटन किया था, लेकिन अब उसी पुल की कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement
MP को जोड़ने वाले नए पुल का हुआ यह हाल.(Photo:Screengrab) MP को जोड़ने वाले नए पुल का हुआ यह हाल.(Photo:Screengrab)

राम प्रसाद मेहता

  • बारां ,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

Rajasthan News: बारां के जलवाड़ा के पास पार्वती नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज की रिटेनिंग दीवार उद्घाटन के करीब डेढ़ माह बाद ही गिर गई. 28 जून को पुल का उद्घाटन हुआ था. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. PWD अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया. घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

बारां जिले में मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले एक हाई लेवल ब्रिज की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. जलवाड़ा गांव के पास पार्वती नदी पर बने इस पुल की एक तरफ की रिटेनिंग दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

Advertisement

दीवार गिरने के बाद मौके पर काफी मलबा फैल गया. हादसे के समय पुल के आसपास कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था. ऐसे में बड़ा हादसा टल गया.

जलवाड़ा के पास पार्वती नदी पर बने इस हाई लेवल ब्रिज का उद्घाटन 28 जून को हुआ था. वहीं बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने फीता काटकर इस पुल का उद्घाटन किया था.  

पुल के शुरू होने से अटरू और बारां से मध्यप्रदेश की सीमा तक आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलने लगी थी. यह मार्ग क्षेत्र के लिए आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है. देखें VIDEO:- 

डेढ़ माह में ही सामने आई खामी

पुल के उद्घाटन को अभी करीब डेढ़ माह ही हुआ था. इसी बीच इसकी एक साइड की रिटेनिंग दीवार अचानक ढह गई. दीवार के इस तरह गिरने से पुल के कंस्ट्रक्शन क्वालिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और दीवार गिरने के संभावित कारणों की जानकारी जुटाई.

घटना के बाद संवेदक की ओर से देर रात ही निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले जरूरी संसाधन मौके पर पहुंचा दिए गए. इस मामले पर PWD के सहायक अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का काम जल्द कराया जा रहा है. बरसात की वजह से पुल का एक हिस्सा ढह गया है, फिलहाल पुल का एक हिस्सा चालू है, जल्द ही दूसरा हिस्सा ठीक करवाकर जायेगा

इधर जलवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों निर्माण को लेकर सवाल उठाये हैं. वहीं, ठेकेदार के घटिया निर्माण और विभाग की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ है, जिसका खामियाजा आमजन  को भुगतना पड़ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »