VIDEO: विदाई से पहले दुल्हन ने सबके सामने इस स्टाइल में खाया गुटखा, फिर हंसी नहीं रोक पाए लोग

राजस्थान में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के बाद दुल्हन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उसके पास दूल्हा खड़े होकर किसी को कॉल कर रहा था. इसी दौरान दुल्हन ने गुटखे का पैकेट निकाला और बड़ी स्टाइल से खा लिया. पास में ही एक गाड़ी में बैठे दूल्हे ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

राम प्रसाद मेहता

  • बारां ,
  • 29 मई 2023,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

राजस्थान के बारां में हाल ही में बड़ा कीर्तिमान बना. यहां 26 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था. इसमें 2 हजार 222 जोड़े शादी के बंधन में बंधे. शादी के इस आयोजन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ. वहीं, इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया. 

Advertisement

दरअसल, बारां में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन था. इसमें जोड़े शादी करने के लिए पहुंचे थे. सम्मेलन को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां की गई थीं. विधि-विधान से शादी की रस्में पूरी की गईं. जिसके दूल्हा-दूल्हन के घरवाले और रिश्तेदार साक्षी बने.

शादी के बाद सभी घर जाने की तैयारी में जुटे थे

इसके बाद बारी आई विदाई की. इस दौरान एक दुल्हन ससुराल जाने से पहले हुए कुछ ऐसा करती हुई नजर आई, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दुल्हन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी संपन्न होने के बाद हर कोई अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था.

दूल्हा खड़े होकर किसी को कॉल कर रहा था

इसी क्रम में एक दूल्हा भी अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर जाने की तैयारी में जुटा था. दूल्हा खड़े होकर किसी को कॉल कर रहा था. इसी बीच दुल्हन हाथ में गुटखा निकालती है. फिर उसको मिलाती है और पति के सामने ही खा जाती है.

Advertisement

देखिए वीडियो...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

पास ही गाड़ी के अंदर बैठे हुए एक शख्स ने दुल्हन के गुटखा खाते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दूसरी ओर एक वीडियो और भी सामने आया है. इसमें फेरे के दौरान एक युवक की प्रेमिका आ धमकी. उसने शादी का विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. ये दोनों ही वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »