दो बच्चों की मां से होटल में रेप, अश्लील Video बनाकर 6 महीने ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का दबाव

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, पीछा करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं. महिला के मुताबिक पुलिस में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश पर 22 तारीख को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement
शादीशुदा महिला ने युवक पर लगाया रेप और धर्म परिवर्तन का आरोप.  (Photo: Screengrab) शादीशुदा महिला ने युवक पर लगाया रेप और धर्म परिवर्तन का आरोप. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

राजस्थान के अलवर से रेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एनईबी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि युवक लंबे समय से उसका पीछा कर रहा है और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है. महिला के मुताबिक आरोपी उस पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव डालता है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. इसके बावजूद आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर उसे परेशान कर रहा था.

Advertisement

महिला ने आरोपी पर दो बार जानलेवा हमला करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक 20 तारीख को आरोपी उसके घर में घुस आया था. महिला का आरोप है कि आरोपी ने तकिये से उसका मुंह दबाने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया. महिला के अनुसार इस घटना के बाद उसकी परेशानी और बढ़ गई. उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का भी आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह किसी काम से आरोपी के साथ दिल्ली गई थी. इसी दौरान आरोपी ने होटल के कमरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. महिला का आरोप है कि आरोपी ने इस घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद वह करीब छह महीने तक उस वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपी लगातार उस पर दबाव बनाता रहा. महिला का कहना है कि आरोपी की हरकतों से वह काफी परेशान थी और उसने मामले की शिकायत पुलिस से करने का फैसला लिया.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद वह शिकायत लेकर एनईबी थाने पहुंची थी. महिला का आरोप है कि थाने में उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई और उसे न्याय नहीं मिला. पुलिस से कार्रवाई नहीं होने के बाद महिला ने अदालत की शरण लेने का फैसला किया. उसने अदालत में इस्तगासा पेश कर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

महिला की ओर से अदालत में पेश किए गए इस्तगासे के बाद कोर्ट ने मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 22 तारीख को मामला दर्ज कर लिया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. इसमें आरोपी के फोन कॉल, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क किए जाने, महिला के साथ हुई कथित घटनाओं और अन्य आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी.

पीड़िता ने सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की

पीड़िता ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. महिला ने अपनी सुरक्षा और न्याय की भी गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला की ओर से आरोपी पर दुष्कर्म, कथित धर्म परिवर्तन के दबाव, पीछा करने, जानलेवा हमला करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने जैसे आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »