दूल्हे ने लौटाए दहेज के 31 लाख रुपये, पिता भी हाथ जोड़कर बोले- बेटी से बढ़कर कोई दौलत नहीं

राजस्थान के अलवर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हे और दूल्हे के पिता ने दहेज में दिए जा रहे 31 लाख रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया. परिवार ने कहा कि बेटी ही सबसे बड़ा उपहार है, विवाह पवित्र बंधन है. इस कदम को दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत सामाजिक संदेश माना जा रहा है.

Advertisement
दूल्हे और दूल्हे के पिता ने दहेज लेने से किया इनकार. (Photo: Screengrab) दूल्हे और दूल्हे के पिता ने दहेज लेने से किया इनकार. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

राजस्थान से दहेज प्रथा के खिलाफ एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने शादी-ब्याह को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है. अलवर जिले के कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में दूल्हे और उसके पिता ने शादी के दौरान दहेज में दिए जा रहे 31 लाख रुपये लेने से इनकार कर दिया. यह फैसला चर्चा का विषय बन गया.

मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के बिलाली गांव का है. यहां रहने वाले जालिम सिंह के बेटे धीरेंद्र सिंह शेखावत की बारात 10 फरवरी को नागौर के लुणसरा गांव पहुंची थी. शादी की सभी रस्में परंपरागत तरीके से चल रही थीं. 

Advertisement

इसी दौरान कन्या पक्ष की ओर से दहेज के रूप में 31 लाख रुपये देने की पेशकश की गई. आमतौर पर ऐसे मौकों पर दहेज की रकम और सामान को लेकर दिखावा भी होता है और सामाजिक दबाव भी रहता है, लेकिन इस शादी में तस्वीर बिल्कुल अलग रही.

दूल्हे के पिता जालिम सिंह ने सबके सामने दहेज की रकम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने बेहद सादगी, लेकिन दृढ़ता के साथ कहा कि आपने बेटी हमें सौंपी है, वही हमारे लिए सबसे बड़ा दहेज है. बेटी के सामने कोई धन-दौलत बड़ी नहीं है. यह सुनते ही शादी समारोह में मौजूद लोग भावुक हो गए. कई लोगों ने तालियां बजाकर इस फैसले का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: दहेज के 51 लाख लौटाए, सिर्फ 1 रुपया और नारियल लिया... दूल्हे के पिता बोले- बहू नहीं, हमें बेटी चाहिए

Advertisement

जालिम सिंह ने पूरी राशि वापस करवा दी. शादी में मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने इसे दहेज प्रथा के खिलाफ बड़ा और साहसिक कदम बताया. गांव के बुजुर्गों का कहना है कि आज के समय में जहां दहेज को लेकर विवाद, उत्पीड़न के मामले भी सामने आते हैं, वहां इस तरह का उदाहरण समाज को नई दिशा देता है.

ग्रामीणों के अनुसार, इस परिवार ने साबित किया है कि विवाह कोई आर्थिक सौदा नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो जीवनों का पवित्र बंधन है. शादी को लेन-देन का माध्यम बनाने की सोच ही दहेज जैसी कुप्रथा को बढ़ावा देती है. अगर अधिक से अधिक परिवार इस तरह का संकल्प लें, तो दहेज प्रथा पर काफी हद तक रोक लग सकती है.

इस शादी ने युवाओं के बीच भी सकारात्मक चर्चा शुरू कर दी है. सोशल स्तर पर लोग कह रहे हैं कि पढ़े-लिखे और जागरूक परिवारों को अब खुलकर दहेज प्रथा के खिलाफ खड़ा होना चाहिए.

लोगों ने कहा कि कई परिवार कर्ज लेकर या अपनी जमा पूंजी खर्च करके दहेज देते हैं. ऐसे माहौल में बिलाली गांव की यह शादी एक अलग मिसाल बनकर उभरी है. अगर हर दूल्हा और उसका परिवार यह ठान ले कि दहेज नहीं लेंगे, तो यह कुप्रथा अपने आप कमजोर पड़ जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »