खेत में खोल दी गैस एजेंसी... कालाबाजारी के साथ री-फिलिंग भी करने लगा, टीम ने 150 सिलेंडर किए जब्त

राजस्थान के अलवर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है. रसद विभाग की टीम ने खेत के बीच झोपड़ी में चल रही एक अवैध गैस एजेंसी पर छापा मारा. इस दौरान 150 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. यह कार्रवाई एमआईए इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित धनखेड़ी गांव में की गई. यहां अवैध रूप से गैस का भंडारण और बिक्री की शिकायत मिल रही थी.

Advertisement
खेत की झोंपड़ी में अवैध रूप से चल रही थी एजेंसी. (Photo: ITG) खेत की झोंपड़ी में अवैध रूप से चल रही थी एजेंसी. (Photo: ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

राजस्थान में खुलेआम सिलेंडरों की कालाबाजारी चल रही है. लोग सिलेंडरों के लिए लाइन में लग रहे हैं. पुलिस की देखरेख में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कारोबारी खुलेआम सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे हैं. अलवर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. रसद विभाग की टीम ने एमआईए इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित धनखेड़ी गांव में छापा मारा. यहां एक खेत के बीच बनी झोपड़ी में अवैध तरीके से गैस एजेंसी चल रही थी. यहां से दो गाड़ियों में 150 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

Advertisement

जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि अलवर के गांव में अवैध तरीके से गैस एजेंसी संचालित होने की शिकायत मिली. रसद विभाग के प्रवर्तन जांच दल ने राजगढ तहसील के गांव में धारासिंह मीणा के परिसर में छापा मारा. इस दौरान वहां देखा कि झोपड़ी में अवैध रूप से गैस एजेंसी चल रही थी.

जांच के दौरान एक कैंटर वाहन में 57 भरे हुए और 50 खाली सिलेंडर मिले, जबकि 43 सिलेंडर जमीन पर रखे पाए गए. इसके अलावा मौके से गैस रीफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली दो इलेक्ट्रिक मोटर, पाइप और छह रेगुलेटर भी बरामद किए गए. साथ ही वजन तौलने के लिए दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी मिले.

यह भी पढ़ें: 1483 जगहों पर छापे, 24 FIR और 6 गिरफ्तारियां... LPG की कालाबाजारी पर लखनऊ में बड़ा एक्शन

जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि मौके पर मौजूद व्यक्ति अजय मीणा सिलेंडरों के भंडारण से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. जांच में सामने आया कि वह अपनी पत्नी की फर्म के नाम पर गैस कारोबार कर रहा था और अवैध रूप से सिलेंडरों की रीफिलिंग कर सप्लाई करता था.

Advertisement

शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि आरोपी 119 रुपये प्रति किलो की दर से गैस खरीदकर उसे 300 रुपये प्रति किलो में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बेच रहा था. अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा कारोबार एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2000 के नियमों का उल्लंघन है. सभी सिलेंडरों, वाहनों और उपकरणों को जब्त कर अधिकृत गैस एजेंसी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement