फिल्मी स्टाइल में वारदात, कार से बांधकर घसीटते हुए ATM मशीन ले गए बदमाश, वीडियो वायरल

अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बदमाश एक निजी बैंक की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए. मशीन में चार लाख रुपये से ज्यादा कैश था. आरोपी सीसीटीवी कैमरा और रिकॉर्डिंग सिस्टम भी साथ ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के रास्तों की फुटेज खंगाली जा रही है.

Advertisement
ATM मशीन उखाड़कर ले गए बदमाश. (Photo: Screengrab) ATM मशीन उखाड़कर ले गए बदमाश. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

अलवर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात बदमाश एक निजी बैंक की एटीएम मशीन को ही उखाड़कर फरार हो गए. सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात की है, जब बदमाश एटीएम बूथ पर पहुंचे. कुछ ही समय में उन्होंने पूरी मशीन को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए. बताया गया कि एटीएम मशीन में चार लाख रुपये से अधिक की नकदी मौजूद थी.

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी केवल एटीएम मशीन ही नहीं बल्कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग सिस्टम भी अपने साथ ले गए. माना जा रहा है कि यह सब इसलिए किया गया ताकि उनकी पहचान न हो सके. सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस जांच में जुटी, फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. रामगढ़ के डिप्टी पिंटू कुमार ने बताया कि बदमाश रात के समय एटीएम पर पहुंचे और पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस का मानना है कि इस वारदात को किसी संगठित गिरोह ने अंजाम दिया है. जिस तरह से पूरी एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाया गया, उससे साफ है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी और योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

कई रूटों पर जांच, गिरोह की आशंका

पुलिस ने एटीएम मशीन कंपनी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस आसपास के मार्गों, टोल नाकों और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इलाके में दहशत, पुलिस पर सवाल

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से साफ है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है. पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »