अजमेर: महिला ने दो बच्चों के साथ मिलकर पति, सास और सौतन समेत एक रिश्तेदार की हत्या की, शव कार में जलाए

अजमेर के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर अपने पति, सास, पति की दूसरी पत्नी और एक रिश्तेदार की हत्या कर दी. इसके बाद शवों को कार में डालकर जला दिया गया. पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में लिया है.

Advertisement
अजमेर के श्रीरामपुरा गांव में खौफनाक पारिवारिक हत्याकांड. (Photo: Screengrab) अजमेर के श्रीरामपुरा गांव में खौफनाक पारिवारिक हत्याकांड. (Photo: Screengrab)

चंद्रशेखर शर्मा

  • अजमेर ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है. पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर अपने ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. यह वारदात उस समय सामने आई जब गांव के पास मुख्य सड़क पर एक जली हुई कार में चार शव मिले. यह कार घर से करीब 500 मीटर दूर पाई गई. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई.

Advertisement

मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच के परिवार के रामसिंह चौधरी, उनकी माता पूसी देवी, रामसिंह की दूसरी पत्नी सुरज्ञान और उनकी बुआ की बेटी महिमा के रूप में हुई है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि रामसिंह चौधरी और उनकी पहली पत्नी सुनीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. सुनीता उसी घर में अपने बच्चों के साथ रहती थी. बुधवार देर शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला और बढ़ गया.

गांव में खौफनाक पारिवारिक हत्याकांड

आरोप है कि सुनीता ने अपनी बेटी सरिता और एक नाबालिग बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियारों से चारों लोगों की हत्या कर दी.  हत्या के बाद शवों को छिपाने और सबूत मिटाने की योजना बनाई गई. इसके बाद चारों शवों को रामसिंह की ही कार में डालकर घर से कुछ दूरी पर ले जाया गया. वहां कार को आग के हवाले कर दिया गया, ताकि इस वारदात को हादसे का रूप दिया जा सके.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एफएसएल और एमओबी की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए कई महत्वपूर्ण सुराग इकट्ठा किए. अजमेर एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा तेजी से किया गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचनाओं ने जांच में अहम भूमिका निभाई. 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनीता, उसकी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी साजिश और वारदात की असली वजह सामने आ सके. एसपी हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »