नासिक के टीसीएस धर्मांतरण केस मेंनासिक पुलिस इस केस की फरार मुख्य आरोपी एच आर निदा खान की तलाश में छापे मार रही है. वहीं गुरुवार को पेशी के दौरान आरोपी शफी शेख ने बताया कि, नासिक सेंट्रल जेल में कैदियों ने उसकी जमकर पिटाई की. कोर्ट ने दोनों संदिग्धों को 18 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इधर इस मामले में विरोध में बीजेपी ने आक्रोश रैली निकालकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.