केरलम में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लग गई है और अब वो केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस ने लगातार बैठकों के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम का ऐलान कर दिया है. 10 दिन तक मंथन चला, अपने-अपने दावे किए गए. आखिर केरल CM का नाम कैसे हुआ फाइनल? देखें ब्रेकिंग न्यूज