IRGC ने पहली बार अंडर ग्राउंड मिसाइल सिटी के अंदर का वीडियो जारी किया है. इसमें IRGC के जवान नमाज़ अदा करते नजर आ रहे हैं. इधर ट्रंप द्वारा नियुक्त कला पैनल ने 24 कैरेट के सोने के स्मारक सिक्के को मंजूरी दी है, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि होगी. अमेरिका के 250 साल पूरे होने पर ये सिक्का तैयार किया जाएगा.