60 फीट गहराई में अटका है 3 साल का मासूम..., खेलते हुए जा गिरा बोरवेल में

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरने से हड़कंप मच गया. 60 फीट गहराई में फंसे बच्चे को निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं, जबकि प्रशासन और ग्रामीण बच्चे को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटे हैं.

Advertisement
खेलते हुए बोरवेल में गिरा मासूम (Photo: itg) खेलते हुए बोरवेल में गिरा मासूम (Photo: itg)

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • बड़नगर ,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

मध्यप्रदेश में बड़नगर के झलारियां गांव में गुरूवार को एक गंभीर हादसा हो गया. यहां तीन साल का एक मासूम बच्चा खेत के बोरिंग में गिर गया. घटना की जानकारी लगते ही बड़नगर और उज्जैन से रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया. अभी खबर लिखे जाने तक बच्चा बोरवेल में फंसा हुआ है और रेस्क्यू टीमें उसे बचाने के प्रयास में जुटी हैं. बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पाकर उज्जैन के कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली.

Advertisement

भेड़ ने गिरा दिया बोरवेल पर रखा पत्थर 

घटना देर रात करीब 08 बजे की बताई जा रही है. राजस्थान के पाली से भेड़ लेकर कुछ लोग बड़नगर के झलारिया गांव में आए हुए हैं. डेरे के साथ तीन साल का मासूम भागीरथ भी था. गुरूवार को डेरे के लोग झलारिया के एक खेत में रूके थे, मासूम भागीरथ भी उनके साथ ही था. बच्चे के परिजन ने बताया कि बोरवेल पर एक पत्थर रखा था, जिसे भेड़ ने गिरा दिया था. इसी बीच बच्चा भी वहां पहुंच गया और बोरवेल पर लगे ढक्कन को उसने हाथ से हटाया. 

मां ने देखा तो दौड़ी लेकिन...

इसके बाद बाल्टी समझकर उसमें पैर डाला और भीतर गिर पड़ा. भागीरथ के परिजन का कहना है कि ये सब मासूम की मां ने देखा लेकिन वह जब तक बच्चे के पास पहुंचती, तब तक बच्चा अंदर गिर चुका था. डेरे के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बालक 60 फिट गहराई में अटका हुआ है. प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है. सूचना मिलने पर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी झलारियां गांव पहुंच गए थे. देर रात तक बच्चा बोरवेल में ही फंसा था और उसे निकालने के लिए पास में खुदाई आरंभ कर दी गई थी. देर रात तक खेत के आसपास तमाम लोगों जमा हो गए थे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement