माथे पर तिलक, भगवा कपड़े और गले में रुद्राक्ष की माला, हिंदू युवती के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम युवक, फिर...

उज्जैन में एक गैर हिंदू युवक जफर पर हिंदू वेश धारण कर मंदिरों में घूमने और होटल में युवती की आईडी से ठहरने का आरोप लगा है. शक होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और मारपीट की. सिर पर कड़ा लगने से वह घायल हो गया. पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
उज्जैन में गैर हिन्दु युवक की पिटाई (Photo: Screengrab) उज्जैन में गैर हिन्दु युवक की पिटाई (Photo: Screengrab)

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गैर हिंदू युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. युवक पर आरोप है कि वह हिंदू युवक बनकर शहर में घूम रहा था और महाकाल सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर रहा था. घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर नानाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार युवक का नाम जफर बताया जा रहा है. वह धोती कुर्ता पहने हुए था, माथे पर अष्टगंध चंदन का तिलक लगाए हुए था और गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए था. उसके पहनावे से ऐसा लग रहा था कि वह एक हिंदू  भक्त है. इसी कारण कई लोग धोखा खा गए.

Advertisement

हिंदू वेश में युवक के घूमने से मचा विवाद

बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक गैर हिंदू युवक शहर के एक होटल में ठहरा हुआ है. संगठन के लोग दिनभर उसकी तलाश करते रहे. शाम को युवक पकड़ा गया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया.

आरोप है कि जफर बिना अपनी पहचान पत्र दिए एक हिंदू युवती के पहचान पत्र से होटल में रुका था. किसी को शक न हो इसलिए उसने हिंदू धर्म का वेश धारण कर लिया. कार्यकर्ताओं ने उससे नाम पूछा तो उसने हिंदू नाम बताया.

महाकाल सहित मंदिरों में दर्शन करने का आरोप

शक होने पर कुछ कार्यकर्ता उसका पीछा करते रहे. इसी दौरान उसके एक साथी ने उसे जफर कहकर आवाज लगाई, जिसके बाद मामला खुल गया. देर रात जब वह नानाखेड़ा के होटल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की.

Advertisement

हकीकत सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान एक कार्यकर्ता ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. बाद में युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों से पूछताछ हो रही है. जो वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. जानकारी के अनुसार जफर चंडीगढ़ का रहने वाला है और वह दिल्ली की एक हिंदू युवती के साथ उज्जैन आया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement