Video: बच्चों के हक के लिए भिड़ बैठे सरकारी स्कूल के टीचर, ज्यादा फीस वसूलने के आरोप

प्रभारी प्राचार्य ने टीचर पर बच्चों से ज्यादा फीस लेने का आरोप लगाया. इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आए. अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है. प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं, प्राचार्य का कहना है कि वीडियो एडिट किया गया है.

Advertisement
स्कूल फीस विवाद पर आपस में भिड़े दो टीचर (Video Grab). स्कूल फीस विवाद पर आपस में भिड़े दो टीचर (Video Grab).

पवन शर्मा

  • पांढुर्ना,
  • 05 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

MP News: छिंदवाड़ा जिले में बच्चों के हक के लिए प्रभारी प्राचार्य अपने ही स्कूल के टीचर से भिड़ गया. दोनों के बीच तय फीस से ज्यादा रकम लिए जाने को लेकर झगड़ा हुआ. प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि टीचर ने बच्चों से ज्यादा फीस ली है. जब उससे इस बात पर चर्चा की मुझसे ही झगड़ने लगा. अब यह मामला पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों के पास पहुंच चुका है. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है. 

Advertisement

छिंदवाड़ा जिला मुख्यायल से 95 किमी की दूर स्थित पांढुर्ना में सरकारी स्कूल के दो पुरुष टीचर आपस में लड़ बैठे. पांढुर्ना के शासकीय नगरपालिका हाई स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य संतोष अतुलकर और शिक्षक रविंद्र गडकरी का गुरुवार तीन नवंबर को स्कूल फीस को लेकर झगड़ा हुआ.

देखें वीडियो:- 

 

प्रभारी प्राचार्य संतोष अतुलकर को पता चला कि शिक्षक रविंद्र ने स्टूडेंट्स से ज्यादा फीस वसूल की है. बच्चों से 1960 रुपए लिए गए और बदले में 1010 की रसीद उन्हें दी गई.

बच्चों के पैसे लौटा दो: प्राचार्य

प्राचार्य के मुताबिक, मैंने टीचर से कहा कि आप बच्चों के पैसे लौटा दीजिए, नहीं तो मुझे यह बात कलेक्टर और वरिष्ठ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बतानी पड़ेगी. इस बात पर वो भड़ गया और उसने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया. मैंने अपने बचाव में रविंद्र को चांट जड़ दिया. फिर हम दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा चला. 

Advertisement

वीडियो किया गया है एडिट

सहायक प्रचार्य अतुलकर ने कहा ''शिक्षक रविंद्र मुझसे मारपीट कर रहा था. अपनी सुरक्षा के लिए मैंने पत्थर उठा लिया था. जो वीडियो सामने आया है उसे एडिट किया गया. मेरे साथ भी मारपीट हुई है.''

शिक्षक रविंद्र का यह है कहना

खुद पर ज्यादा फीस लेने के आरोप लगने के बाद शिक्षक रविंद्र ने कहा, ''मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं वो गलत हैं. क्योंकि हमने प्राचार्य संतोष अतुलकर से ही पूछ कर ही यह फीस ली है. पहले उनकी सहमति ली गई थी.''

शिक्षा विभाग के पास भी पहुंचा मामला

ज्यादा फीस लिए जाने पर टीचकों के बीच हुए विवाद की बात जिला शिक्षा अधिकारियों के पास भी पहुंच गई है. उनका कहना है कि मारपीट का वीडियो हमें भी मिला है. इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस केस दर्ज

पांढुर्ना थाना टीआई राकेश सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में बच्चों से ज्यादा फीस लिए जाने को लेकर टीचरों में विवाद हुआ था. दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. दोनों ही टीचर एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. रविंद्र गडकरी की शिकायत पर संतोष अतुलकर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर  रही है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »