मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में पहली बार 2 हिंदू सदस्य, सनवर पटेल फिर बने अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री हेपतुल्ला भी सदस्य

MP Waqf Board: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को हिंदू सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है. यह पहली बार है जब किसी राज्य के वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों को स्थान दिया गया है.

Advertisement
उज्जैन के डॉ. सनवर पटेल को MP वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.(Photo:ITG) उज्जैन के डॉ. सनवर पटेल को MP वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.(Photo:ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने राज्य के वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया है. इसमें पहली बार दो हिंदू सदस्यों को शामिल किया है.

एक गजट अधिसूचना के अनुसार, डॉ सनवर पटेल को 10 सदस्यीय मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बोर्ड में हिंदू सदस्यों के तौर पर मनोज मलपानी और अनिमेष भार्गव को शामिल किया गया है.

Advertisement

सरकार के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया,  "मध्य प्रदेश नए अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।"

नये वक्फ बोर्ड में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मणिपुर की राज्यपाल रहीं नजमा हेपतुल्ला, भोपाल उत्तर सीट से विधायक आतिफ अकील विधायक, उज्जैन से फैजान खान, इंदौर की फातेमा चौधरी, भोपाल बैरसिया से पार्षद शाइस्ता सुल्तान, रतलाम की शबाना खान, इंदौर के मनोज मालपानी, गुना राघौगढ़ के अनिमेश भार्गव और आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण को सदस्य बनाया गया है.

बाएं से मनोज मालपानी और अनिमेश भार्गव.(Photo:ITG)

क्या होता है वक्फ बोर्ड?

बता दें कि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है जिसे राज्य में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए स्थापित किया गया है। इसके मुख्य कार्यों में वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड रखना, उनके उपयोग और आय की निगरानी करना, उन्हें अतिक्रमण से बचाना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि उनका उपयोग धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक कल्याण के उद्देश्यों के लिए किया जाए.

Advertisement

वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत गठित यह नया बोर्ड देश का पहला ऐसा राज्य-स्तरीय वक्फ बोर्ड है जिसमें हिंदू सदस्य शामिल हैं

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »