क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद जांच और तेज हो गई है. CBI अब ट्विशा के पति समर्थ और गिरिबाला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है. मामले में CCTV फुटेज, कथित सबूतों से छेड़छाड़ और घटना वाली रात की गतिविधियां जांच एजेंसियों के लिए सबसे अहम कड़ी बनी हुई हैं.

Advertisement
अब गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल (Photo: itg) अब गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल (Photo: itg)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा डेथ केस में बीते गुरुवार को पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें CBI मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) ले गई थी. अब आज यानी शुक्रवार को ट्विशा के पति समर्थ के साथ गिरिबाला को भी कोर्ट के सामने पेश किया जाना है.

आमने- सामने बैठाए जाएंगे गिरिबाला और समर्थ

Advertisement

सीबीआई द्वारा कोर्ट से दोनों की 3-7 दिन की रिमांड मांगी जा सकती है क्योंकि सीबीआई अब गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है कि आखिर 12 मई को ट्विशा की मौत की रात को हुआ क्या था?  इससे पहले तक दोनों से अलग-अलग पूछताछ हो रही थी. सीबीआई को ये भी शक है कि क्राइम सीन पर सबूतों से छेड़छाड़ की गई है, इसलिए गिरिबाला को गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई ने गिरिबाला को किया गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार को ट्विशा की सास गिरिबाला के घर CBI टीम अचानक पहुंच गई थी. वहां उनसे पूछताछ की गई और फिर उनको गिरफ्तार कर लिया. इससे एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द की थी. 

सीसीटीवी फुटेज ने बदली जांच की दिशा
 
इस हाई प्रोफाइल केस में घटना से पहले और बाद की CCTV फुटेज, ट्विशा के पति समर्थ का घटना के बाद फरार होना और बाद में सरेंडर करना, वहीं उसकी सास गिरिबाला के कई विवादित और हैरान करने वाले बयान सामने आने से मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब इस केस में कानूनी कार्रवाई भी तेजी से आगे बढ़ रही है. जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और बढ़ गई है.

Advertisement

12 मई की रात ट्विशा के साथ क्या हुआ

गौर करने वाली बात यह है कि इस केस में शुरुआती दौर में सामने आई CCTV फुटेज ने जांच का रुख पूरी तरह बदल दिया और कई नए सवाल खड़े कर दिए. वीडियो में 12 मई की रात ट्विशा शर्मा को अपने ससुराल में सीढ़ियों से छत की तरफ जाते हुए देखा गया, जबकि करीब एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते नजर आए. कैमरे में कैद यह पूरा घटनाक्रम जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत बन चुका है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उस एक घंटे के दौरान छत पर आखिर क्या हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »