गले में फंदा डाला, छत से लटकाया, कुल्हाड़ी मारी... एकतरफा प्यार में नाबालिग लड़की से बर्बरता की कहानी

ये कहानी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है. सुबह का वक्त था... किसी को नहीं पता था कि एक घर के अंदर इंसानियत की सबसे डरावनी तस्वीर सामने आएगी. एकतरफा प्यार में एक सिरफिरा घर में घुसता है. नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी चला देता है. लड़की छत पर भागी तो सिरफिरा पीछे पहुंच गया. फिर उसने रस्सी का फंदा गर्दन में कसा और छत से लटका दिया.

Advertisement
गंभीर हालत में चल रहा नाबालिग लड़की का इलाज. (Photo: Screengrab) गंभीर हालत में चल रहा नाबालिग लड़की का इलाज. (Photo: Screengrab)

मनोज भार्गव

  • शिवपुरी,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसके बाद रस्सी से गले में फंदा डालकर छत से लटका दिया और बाद में उसे नीचे फेंक दिया. इस हमले में नाबालिग की हालत गंभीर है. उसके इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है.

Advertisement

यह घटना खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदावली की है. यहां नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी, उसके परिजन खेत पर गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार पीड़िता के घर पहुंचा. एकतरफा प्यार को लेकर उसके मन में रंजिश पनप रही थी. घर पहुंचते ही आरोपी ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

हमले के बाद किसी तरह घायल नाबालिग जान बचाने के लिए घर की छत पर पहुंची. लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा. छत पर पहुंचते ही आरोपी ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे छत से लटका दिया और फिर कुछ देर में उसे छत से नीचे फेंक दिया. इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है.

यह भी पढ़ें: सरकारी दफ्तर के वॉशरूम में स्पाई कैमरा लगाकर बनाया महिला का वीडियो... एकतरफा प्यार में शर्मनाक हरकत

Advertisement

वारदात के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत घायल हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

इस क्रूरता ने पूरे इलाके को दहला दिया. घटना की खबर मिली तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. चक्का जाम करीब 5 घंटे तक चला, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा.

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. नायब तहसीलदार भौंती शुभम गर्ग ने ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए.

पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल उसके कुछ साथियों और परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी तलाश जारी है. एडिशनल एसपी शिवपुरी संजीव मुले ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »