ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम

नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए फरार पति समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. डीसीपी जोन-2 ने इसके आदेश जारी किए हैं. समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भी अदालत ने खारिज कर दी है. पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक कर कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ट्विशा के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या व प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

Advertisement
12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत हो गई थी. Photo ITG  12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत हो गई थी. Photo ITG

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इस संबंध में डीसीपी जोन-2 की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. बता दें कि पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है. जज पल्लवी द्विवेदी की कोर्ट ने जमानत खारिज खारिज कर दी है.

Advertisement

लोकेशन ट्रैक की जा रही है
पुलिस के अनुसार, आरोपी समर्थ सिंह की तलाश तेज कर दी गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक करने और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है.

भोपाल में हुई थी मौत
गौरतलब है कि नोएडा की 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में ट्विशा के परिजनों ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार ने हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ट्विशा मौत मामले में बढ़ते दबाव और लगातार सामने आ रहे नए खुलासों के बीच पुलिस ने अब कार्रवाई तेज कर दी है. समर्थ सिंह पर इनाम घोषित किए जाने को जांच में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है. एक तरफ मृतका के परिजन पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना तथा हत्या के आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ससुराल वालों ने अदालत में दायर जमानत याचिका के जरिए अलग कहानी पेश की है. उनका कहना है कि ट्विशा कथित रूप से नशीले पदार्थों का सेवन करती थीं और मानसिक रूप से अस्थिर थीं.

यह पक्ष ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने रखा है, जो भोपाल जिला न्यायालय की रिटायर जज रह चुकी हैं. उन्होंने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि ट्विशा की मानसिक स्थिति और कथित नशे की लत उन घटनाओं की वजह बनी, जिनका अंत उनकी मौत के रूप में हुआ.

दिसंबर 2025 में हुई थी शादी
ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं. दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी. बताया गया है कि दोनों का रिश्ता वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से तय हुआ था. विवाह दिल्ली में संपन्न हुआ और इसके बाद ट्विशा अपने पति के साथ भोपाल में रहने लगीं. कुछ दिन पहले वह अपने घर में फंदे से लटकी मिली थीं. उस समय वह गर्भवती भी थीं.

Advertisement

जमानत याचिका में यह भी कहा गया है कि 12 मई की रात करीब 10 बजे ट्विशा ने मकान की छत पर लोहे की रॉड से फांसी लगाई. सास के अनुसार, शादी से पहले ट्विशा एक्टिंग और मॉडलिंग से जुड़ी रही थीं. उन्होंने तेलुगु समेत कई क्षेत्रीय फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया था. साथ ही दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और विवाह के बाद भी घर से काम जारी रखा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement