जिंदगी की जंग हार गया 'गौरव'... कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीते की मौत; भारत में अब 55 चीते

कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई नर चीता 'गौरव' की इलाज के दौरान मौत हो गई. 12 सितंबर को बीमार मिलने के बाद उसका उपचार चल रहा था. देश में अब 55 चीते हैं.

Advertisement
12 सितंबर को जंगल में मिला था सुस्त चीता 'गौरव'.(File Photo: ITG) 12 सितंबर को जंगल में मिला था सुस्त चीता 'गौरव'.(File Photo: ITG)

खेमराज दुबे

  • श्योपुर,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

देश में चीतों के पहले घर यानी मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बुरी खबर आई है. यहां नामीबिया से लाए गए नर चीते गौरव की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. कूनो पार्क प्रबंधन के मुताबिक, गौरव की उम्र 10 साल से ज्यादा थी. उसे 12 सितंबर को जंगल में कमजोर और सुस्त हालत में पाया गया था.

Advertisement

कूनो प्रबंधन के अनुसार, गौरव का रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. मेडिकल जांच में उसकी मांसपेशियां कमजोर पाई गईं. वह गंभीर डिहाइड्रेशन से भी जूझ रहा था. सोमवार शाम करीब 4 बजे उसने ने दम तोड़ दिया. इससे पहले गौरव को इलाज के लिए पालपुर स्थित क्वारेंटाइन बोमा में रखा गया था. शुरुआती मेडिकल जांच में उसके किसी पुरानी या गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की आशंका जताई गई थी. इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी रहा.

अधिकारियों के मुताबिक, गौरव की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं. पोस्टमॉर्टम और सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी.

प्रोजेक्ट चीता के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने 'आजतक' को फोन कॉल पर बताया कि चीता गौरव को कमजोर हालत में जंगल से रेस्क्यू किया गया था, जिसका पालपुर हॉस्पिटल में इलाज जारी था उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है. वेटेरियन द्वारा पुरानी बीमारी की आशंका जताई गई है. मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.

Advertisement

यहां बता दें कि गौरव की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में अब 51 चीते बचे हैं. इनमें 36 भारत में पैदा हुए चीते शामिल हैं. कूनो के 16 चीते फिलहाल जंगल में खुले में घूम रहे हैं. वहीं, गांधी सागर अभयारण्य में 4 चीते हैं. इस तरह गौरव की मौत के बाद देश में अब कुल 55 चीते रह गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »