MP: पार्टी में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

छतरपुर में एक पार्टी के दौरान पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वो रविवार को किसी की जन्मदिन पार्टी में गए थे. उन्हें रात में 1 बजे फोन पर सूचना मिली थी कि कैलाश यादव की गोली लगने से मौत हो गई.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर ,
  • 18 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक पार्टी में गोली लगने से पूर्व सरपंच की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

मृतक के परिजनों ने बताया कि वो रविवार को किसी दोस्त की पार्टी में गए थे. उन्हें रात में 1 बजे फोन पर सूचना मिली थी कि कैलाश यादव की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक के परिवार में मातम पसर गया और वो पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. 

Advertisement

पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या 

यह घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के हमा गांव के समीप बने एक फार्म हाउस की है. जहां  रविवार की रात दोस्तों के बीच पार्टी चल रही थी इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ किसी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. पूर्व सरपंच कैलाश यादव को कमर के नीचे हिस्से में जा लगी. जिसके कारण स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल लाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में कैलाश यादव ने दम तोड़ दिया. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पार्टी वाली जगह से सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »