इंदौर: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, 3 सालों से चल रही थी मर्डर की साजिश

इंदौर में 12 अप्रैल 2026 की रात हुई एक हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को मालूम हुआ कि हत्या अवैध प्रेम संबंध और आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी.मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में एक आरोपी अभी फरार है.

Advertisement
पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या (Photo: itg) पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या (Photo: itg)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

मध्य प्रदेश में इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल 2026 की रात हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उज्जैन के एक लिस्टेड बदमाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह सनसनीखेज वारदात अवैध प्रेम संबंध और आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं. 

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल की रात थाना राऊ को सूचना मिली कि नखराली ढाणी, केट रोड के सामने एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है. बाद में उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान नवीन पाटीदार राऊ के रूप में की. प्रारंभ में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई, लेकिन घटनास्थल से खाली कारतूस मिलने और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने पर मामला हत्या का निकला. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की. 

100 CCTV फुटेज से खुला राज

टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेज का विश्लेषण किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध बिना नंबर की , मोटरसाइकिल की पहचान की. मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्लेमर हिल्स कॉलोनी, राऊ में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमावत (उज्जैन), अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई (दोनों जिला देवास) शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी से मुकेश कुमावत के अवैध संबंध और पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने हत्या की साजिश रची थी. जांच में यह भी सामने आया कि इस मामले में राहुल उईके, निवासी उज्जैन, अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. 

Advertisement

पत्नी ने प्रेमी से कराई थी हत्या

वहीं मृतक की पत्नी भारती को भी साजिश में शामिल पाया गया है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मुख्य आरोपी मुकेश कुमावत के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement