क्रिसमस पर स्टूडेंट्स को घरवालों की मर्जी के बिना न बनाएं 'सांता क्लॉज', वरना स्कूलों पर होगा एक्शन; MP में नया फरमान

Christmas Day 2023: 25 दिसंबर को आने वाले क्रिसमस त्यौहार से पहले मध्य प्रदेश में एक नया फरमान जारी हुआ है. शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि ईसाई पर्व के मौके पर बच्चों को सांता क्लॉज की वेशभूषा धारण करवाने से पहले प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से लिखित अनुमति लेंगे. अगर इजाजत नहीं ली तो स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Advertisement
सांता क्लॉज की प्रतीकात्मक तस्वीर. सांता क्लॉज की प्रतीकात्मक तस्वीर.

मनोज पुरोहित

  • शाजापुर ,
  • 19 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में 25 दिसंबर को आने वाले क्रिसमस त्यौहार से पहले एक नया फरमान जारी हुआ है. शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि ईसाई पर्व के मौके पर छात्रों को सांता क्लॉज बनाने से पहले प्राइवेट स्कूलों को अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी होगी.

दरअसल, क्रिसमस के मौके पर स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स भाग लेने के लिए सांता क्लॉज का रूप धारण कर लेते हैं. लेकिन शाजापुर जिला शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी कर सभी अशासकीय संस्थाओं को निर्देशित किया है कि आगामी समय में प्राइवेट स्कूलों को क्रिसमस त्यौहार पर, छात्रों को सांता क्लॉज की वेशभूषा में ढालने से उनके माता-पिता से लिखित में अनुमति लेना होगी. 

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे के नाम से जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल प्रबंधन बिना माता-पिता की अनुमति के किसी भी बच्चे को सांता क्लॉज की वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग दिलाता है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. देखें Video:-

शिक्षा विभाग का यह पत्र जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग का कहना है कि आयोजन में त्यौहार विशेष की वेशभूषा पहनाकर बच्चों को जबरदस्ती बनाया जाता है, जिससे अप्रिय स्थिति बन जाती है. इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »