MP: भोपाल में RTO कांस्टेबल रहे सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त ने मारा छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति उजागर

MP News: लोकायुक्त का छापा सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले और उसके दफ्तर पर एक साथ मारा गया है. इस कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम को सौरभ घर पर नहीं मिला.  

Advertisement
शहर की पॉश अरेरा कॉलोनी में पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का बंगला. शहर की पॉश अरेरा कॉलोनी में पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का बंगला.

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 19 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का घर और दफ्तर में छापा मारा है. इस कार्रवाई में अब तक लाखों की नगदी और सोने-चांदी के गहने मिले हैं. छापे की कार्रवाई अभी भी जारी है.  
 
लोकायुक्त का छापा सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले और उसके दफ्तर पर एक साथ मारा गया है. इस कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम को सौरभ घर पर नहीं मिला.  

Advertisement

शाम 5 बजे तक की जानकारी के मुताबिक, सौरभ के घर से करीब 15 लाख कैश, सोने-चांदी की ज्वेलरी और कई संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं. फिलहाल जांच जारी है.

लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि सौरभ शर्मा ने आरटीओ कांस्टेबल रहते हुए आय से अधिक कमाई की और कई सम्पत्तियां बनाईं. जिनकी कीमत आज करोड़ों में है. 

सौरभ ने करीब डेढ़ साल पहले ही आरटीओ कांस्टेबल के पद से वीआरएस ले लिया था और उसके बाद बिल्डर बन गया था. 

लोकयुक्त पुलिस के मुताबिक, सौरभ शर्मा को आरटीओ में नौकरी पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी, जहां उसने करीब 12 साल नौकरी की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »