'सिर पर हथौड़ा मारता गया, भेजा खाता गया...' दमोह में सरेराह युवक से हैवानियत, सामने आया खौफनाक वीडियो

दमोह जिले के समन्ना गांव में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.  

Advertisement
दमोह में सरेराह युवक से हैवानियत (Photo: itg) दमोह में सरेराह युवक से हैवानियत (Photo: itg)

शांतनु भारत

  • दमोह,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और आरोप है कि हमलावर ने हत्या के बाद ऐसी हैवानियत दिखाई कि आसपास मौजूद लोग सिहर उठे. इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

युवक का भेजा खाया और खून पिया

यहां एक युवक की वीभत्स हत्या के बाद आरोपी द्वारा उसका मांस खाए जाने और खून पीने जैसी चीज सामने आई है. आरोपी बीच सड़क हथौड़े के वार से मर चुके युवक का भेजा खाता और खून पीता दिखा. कॉलोनी के कई लोगों ने उसे ऐसा करते देखा और कैमरे मे कैद कर लिया. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

लगातार सिर पर रॉड से वार

मामला देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का है. अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला युवक भरत विश्वकर्मा यहां रहने वाली अपनी बहन के घर बाइक से जा रहा था. वह बहन के घर के सामने पहुंचा ही था कि एक शख्स ने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया जिससे भरत जमीन पर गिर गया. इसके बाद आरोपी ने रॉड से उसके ऊपर कई वार किए.

Advertisement

सबकुछ देखते रहे बालकनियों में में खड़े लोग

 इतना ही नहीं, उसकी हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब वह मृतक युवक का मांस खाने और खून पीने लगा. ये सब कुछ आसपास के लोग अपनी बालकनियों से देख रहे थे और कई लोगों ने इस हैवानियत को मोबाइल कैमरे में कैद भी कर लिया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

हत्यारे पर काबू पाने में पुलिस को भी लगा वक्त

पुलिस मौके पर पहुंची तो हैवान बना हत्यारा वहीं था लेकिन उसे पकड़ने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी. सर पर खून चढ़ा कर ये हैवान पुलिस और गांव वालों पर भी हमलावर था. लोगों ने चारों तरफ से उसे घेरा और फिर बड़ी मुश्किल से वो गिरफ्त में आया. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

भरत को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया है. आरोपी और मृतक युवक के बीच कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. बताया जा रहा है कि आरोपी साइको है और सनक में उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्त में लिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई. इस वीभत्स हत्याकांड के बाद पूरा इलाका दहशत में है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement