MP में फिर बवाल, नीमच में दरगाह के पास मंदिर बनाने को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव, 4 पर केस

मध्यप्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नीमच में पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया. पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. स्थिति को काबू करने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है.

Advertisement
मध्यप्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच विवाद मध्यप्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच विवाद

आकाश चौहान

  • नीमच,
  • 17 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • दरगाह के पास हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर हुआ विवाद
  • दोनों पक्षों ने किया पथराव, बाइकों को पहुंचा नुकसान

मध्यप्रदेश के नीमच में दो समुदायों में तनाव हो गया. इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि नीमच में पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया. कई बाइकों को जला दिया गया. पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. स्थिति को काबू करने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

Advertisement

नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि यहां एक दरगाह है. वहां कुछ लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर दी. इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ है. इसमें दो तीन बाइकों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, विवाद में कोई भी घायल नहीं हुआ है. 

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि जहां विवाद हुआ, वहां हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं. विवाद के वक्त भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके बाद पुलिस ने गलियों में पेट्रोलिंग की और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने के लिए भी कहा गया है. उन्होंने बताया कि जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है, उन पर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी तक विवाद को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. 

Advertisement

रामनवमी के दौरान खरगोन में भी हुई थी हिंसा

इससे पहले मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हिंसा हुई थी. यहां कथित तौर पर रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद दो गुटों में विवाद हो गया था. इसके बाद खरगोन में कर्फ्यू लगाया गया था. साथ ही हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया था.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »