पहले हंसे, मुस्कुराए और फिर गटक गए जहर...घरवालों को सेंड कर दिया Video, शादी की जिद पर अड़े कपल का खौफनाक 'ड्रामा'

Video Viral: घर से भागने के बाद प्रेमी जोड़े ने बारी-बारी से कीटनाशक का सेवन कर लिया. दोनों सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. किसी राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 ने दोनों को पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Advertisement
जहर का सेवन करते हुए प्रेमी जोड़ा. जहर का सेवन करते हुए प्रेमी जोड़ा.

राजेश भाटिया

  • बैतूल ,
  • 19 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

शादी की जिद पर अड़ी नाबालिग लड़की की परिवार ने जब शादी नहीं की तो उसने अपने प्रेमी के साथ कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गंभीर हालत में प्रेमी जोड़े को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर्स ने दोनों का इलाज किया अब स्थिति सामान्य है. पुलिस ने दोनों के बयान लेकर मामले के जांच के लिए चिचोली थाना भेज दिया है.
 
दरअसल, बैतूल के आवरिया गांव का रहने वाला प्रदीप चावड़े (25) और नर्मदापुरम जिले की 14 वर्षीय नाबालिग घर से भाग गए. दोनों वहां से भुसावल पहुंच गए और सोमवार को वापस आने के बाद दोनों ने चिचोली के पास फोंगरिया के करीब खेत में पड़े कीटनाशक का सेवन कर लिया. देखें Video:-

Advertisement

दोनों सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. इसके बाद किसी राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 ने दोनों को पहले चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते सोमवार रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

साथ रहना चाहते हैं दोनों 
जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया, ''हम दोनों साथ रहना चाहते हैं. घरवाले सहमत नहीं हैं. उसके घरवाले जान से मारने की धमकी दे रहे थे. हम लोग काम करने बाहर जाने वाले थे. घर से फोन आने लगे कि केस कर दिया तो हम वापस आ गए. उसे घर भिजवाने का कहा तो बोली मर जाएंगे. फिर हमने कीटनाशक पी लिया. मैं उसके साथ ही रहना चाहता हूं. वो धमकी दे रहे थे जान से खत्म करने की. उसके पड़ोस के लोग धमका रहे थे. टेंशन बढ़ गया था.''

Advertisement

बालिग होने पर कर देंगे शादी
जहर खाने वाली नाबालिग के परिजन भी पुलिस की सूचना के बाद बैतूल पहुंच गए हैं. नाबालिग की मां ने बताया, ''मैं रात 1 बजे तक जागी तो बेटी सो रही थी. फिर ढाई बजे उठी तो बिस्तर में नहीं थी. सब जगह ढूंढा और रिश्तेदारों से पूछा पर वह नहीं मिली. इसी बीच लड़की ने फोन किया कि घूमने आई हूं, तो हमने उसे वापस आने को कहा था. फिर शाम 5 बजे तक रास्ता देखा. जब वह नहीं लौटी तो पुलिस में शिकायत की. इसी बीच चिचोली थाने से फोन आया कि लड़की ने जहर खा लिया. हमने उसे घर से कोई परेशानी नहीं दी.''
 
लड़के पर की कार्रवाई की मांग
लड़की की मां का कहना है, ''हमने बेटी से कहा कि बालिग हो जाओ तो किसी और से शादी कर देंगे, पर वो अभी शादी करने का कह रही थी. ये लड़का पड़ोस में आता था. एक जन्मदिन पर उससे पहचान हुई थी. हम इस लड़के शादी नहीं करना चाहते. हम लड़के पर कार्रवाई चाहते हैं और उसे कोई धमकी भी नहीं दे रहा है.'' 

पहले भी भाग चुकी है लड़की 
सोमवार रात इटारसी पुलिस ने नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है. बताया जा रहा है कि यह नाबालिग अपने प्रेमी युवक के साथ एक महीने पहले भी घर से भाग गई थी लेकिन पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था. फिलहाल दोनों को ही गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है. जहां पर युवक और नाबालिग का उपचार किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »