MP: मुस्लिम युवक ने प्रदीप बनकर युवती का किया रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

मध्य प्रदेश के खरगोन में मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर 23 वर्षीय आदिवासी युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर दुष्कर्म किया. आरोपी ने इसी दौरान युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा.

Advertisement
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 29 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन में मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर 23 वर्षीय आदिवासी युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर दुष्कर्म किया. आरोपी ने इसी दौरान युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा. आरोपी मोहसिन मुल्तानी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 दुष्कर्म और एसटी/एससी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. इस मामले में पीड़ित युवती की रूममेट के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पीड़ित युवती ने कहा कि रूममेट ने हिंदू लड़के के नाम से आरोपी से परिचय कराया था. आरोपी चुपके से वीडियो बनाकर शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा.

Advertisement

पीड़िता इस मामले की शिकायत लेकर अपने भाई और पिता के साथ कोतवाली पहुंची. रिपोर्ट दर्ज करने के लिए हिंदू संगठन के कई लोग भी कोतवाली तक पहुंचे. मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई. हिंदू संगठन के लोगों को जब पता चला कि पुलिस चौकी पर फरियादी लड़की पहुंची तो उसकी बात ना सुनते हुए उसे खरगोन भेज दिया गया. पीड़ित युवती का आरोप है वो लव जिहाद का शिकार हुई है. 

लड़की को धोखे में रखा और दुष्कर्म करता रहा
आरोप है कि मोहसिन नाम के एक युवक ने अपने को हिंदू बताकर लड़की से दोस्ती की फिर प्रेम जाल में फंसाया और रूम पर ही पीड़ित युवती से मिलने लगा. लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं और उसका वीडियो भी बना लिया. लड़के के प्रेम में डूबी युवती को जब पता चला कि वो जिस प्रदीप सोलंकी से प्रेम करती है, दरअसल वो मोहसिन है और नाम बदलकर उसने जानबूझकर लड़की से दोस्ती की. इस पर पीड़ित युवती ने जब विरोध किया तो मोहसिन ने युवती को ब्लैकमेल किया. उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. 

Advertisement

पीड़ित युवती का कहना है करीब 3 साल से मैं परेशान हो रही हूं. मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरा शारीरक शोषण किया. इस मामले में मैंने सेगांव पुलिस चौकी को जब सूचना दी तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय खरगोन भेज दिया. मेरे पिता और भाई के साथ किसी तरह हिम्मत जुटाकर कोतवाली पहुंची हूं, मुझे न्याय चाहिए.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
थाना इंचार्ज बीएल मंडलोई का कहना है आरोपी मोहसिन मुल्तानी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 दुष्कर्म और अजा-अजजा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. मोहसिन को गिरफ्तार करने के लिए मनावर पुलिस टीम भेजी गई है. वहीं पीड़िता की सहेली सुनीता के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है.

कोतवाली सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिरसाट ने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की जांच की जा रही है. युवती ने आवेदन में जो आरोप लगाए हैं उसी के आधार पर जांच की जा रही है. युवती ने लव जिहाद के संबंध में आरोप लगाए हैं उसी के संबंध में जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »