इंदौर: ससुराल में जींस पहनने को लेकर हुआ विवाद, कमरे में लटकी मिली नई नवेली बहू

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ससुराल में जींस पहनने को लेकर होने वाले विवाद से मानसिक रूप से परेशान थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
नवविवाहिता की मौत से परिवार में पसरा मातम. (File Photo: Dharmendra Kumar Sharmah/ITG) नवविवाहिता की मौत से परिवार में पसरा मातम. (File Photo: Dharmendra Kumar Sharmah/ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवती ससुराल में पहनावे को लेकर चल रहे विवाद से मानसिक रूप से परेशान थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम गौरी प्रजापत था. उसकी शादी कुछ साल पहले राहुल प्रजापत से हुई थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में पहनावे को लेकर अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष की ओर से गौरी को जींस पहनने से रोका जाता था, जिससे वह काफी परेशान रहने लगी थी.

Advertisement

विवाद के चलते नवविवाहिता ने की खुदकुशी

घटना वाले दिन गौरी अपने कमरे में थी. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो पति राहुल प्रजापत ने उसे आवाज लगाई. अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को शक हुआ. इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो गौरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली. यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए.

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिवार के लोगों से पूछताछ भी की.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी में पहनावे को लेकर विवाद की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे कोई और वजह तो नहीं थी, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस परिजनों और करीबियों के बयान दर्ज कर रही है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement