CCTV में कैद दहला देने वाला हमला! घर के बाहर बैठे थे लोग, अचानक झपटा कुत्ता, फिर...

इंदौर के महू के केवटी गांव में पागल कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दहशत फैला दी. सीसीटीवी में कुत्ता युवक की गर्दन पकड़ते और अन्य लोगों पर हमला करते दिखा. इस हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मालिक पटेल घायल हुए है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
पूरे इलाके में डर का माहौल है.(Photo: Screengrab) पूरे इलाके में डर का माहौल है.(Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में आवारा कुत्ते के खौफनाक हमले से दहशत फैल गई. किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

बताया जा रहा है कि कुत्ता एक के बाद एक लोगों पर हमला करता रहा. ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता रास्ते में महू से केवटी तक कई लोगों को काटते हुए गांव पहुंचा था, जिससे लोगों में डर और दहशत फैल गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंदौर में बिका 149 रुपये लीटर पेट्रोल, वायरल हो गया वीडियो, प्रशासन को देनी पड़ी सफाई

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर अचानक कुत्ता झपटता है और सीधे एक युवक की गर्दन पकड़ लेता है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा हमला

फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले युवक पर हमला करने के बाद कुत्ता पास बैठे दूसरे युवक के पैर पर भी टूट पड़ता है. जब आसपास मौजूद लोग बचाने के लिए आगे आते हैं, तो कुत्ता उन पर भी आक्रामक हो जाता है. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है.

गांव के अजीज पटेल के मुताबिक इस हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मालिक पटेल घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

देखें वीडियो...

घटना 3 अप्रैल शुक्रवार की बताई जा रही है. सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है.

ग्रामीणों में दहशत, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके.

इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement