हरदा: तेज रफ्तार कार बनी काल, बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई. डगवानीमा गांव के पास चार-लेन सड़क पार करते समय उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. पुलिस तीनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी. (Photo: Representational ) हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • हरदा,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई. यह हादसा नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के डगवानीमा गांव के पास चार-लेन सड़क पर सोमवार देर रात हुआ. पुलिस के मुताबिक तीनों युवक मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. एक एजेंसी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दुर्घटना के सही वजहों का पता लगाने में जुटी पुलिस
नगर कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप खरबडे (30), सुनील सिंह (30) और गोपाल राजपूत (31) के रूप में हुई है. तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एयर कंडीशनर (एसी) टेक्नीशियन के रूप में काम करते थे. उनकी अचानक मौत से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है.

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और सड़क पार करने के दौरान हुई लापरवाही हादसे का कारण हो सकती है. हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके. साथ ही कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »