दुल्हन की आत्महत्या के बाद दूल्हे ने भी दे दी जान, शादी के 27 दिन बाद नवविवाहित जोड़े की मौत से सनसनी

ग्वालियर में नवविवाहित जोड़े की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है. 25 अप्रैल को शादी करने वाले सिद्धार्थ कांदिल और मेघा उर्फ ज्योति की जिंदगी 27 दिन में खत्म हो गई. 20 मई को मेघा ने मायके में फांसी लगाकर जान दी, जबकि पत्नी की मौत से टूटे सिद्धार्थ ने 22 मई को अपने घर में फांसी लगा ली.

Advertisement
नवविवाहित जोड़े की मौत से मचा हड़कंप.(Photo: Sarvesh Purohit/ITG) नवविवाहित जोड़े की मौत से मचा हड़कंप.(Photo: Sarvesh Purohit/ITG)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवविवाहित जोड़े की आत्महत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. एक महीने पहले जिन दो परिवारों में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. सिद्धार्थ कांदिल और मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल को हुई थी, लेकिन शादी के 27 दिन बाद ही दोनों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद मेघा अपने मायके मुरार चली गई थी. बताया जा रहा है कि 1 मई को वह मायके पहुंची थी. इसके बाद 20 मई को उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नवविवाहिता की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पति की सगी बहन को 'सौतन' बताकर पत्नी ने लिया तलाक, ग्वालियर कोर्ट में आया चौंकाने वाला मामला

पत्नी की मौत से सिद्धार्थ पूरी तरह टूट गया था. बताया जा रहा है कि वह गहरे सदमे में चला गया था. पत्नी की मौत के दो दिन बाद 22 मई को सिद्धार्थ ने भी पिंटो पार्क स्थित अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल रिकॉर्डिंग खंगाल रही टीम

घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. जिन घरों में कुछ दिन पहले शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ आंसू और मातम दिखाई दे रहा है. नवविवाहित जोड़े की लगातार दो मौतों ने सभी को हैरान कर दिया है.

मामले में पुलिस ने दोनों घटनाओं को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल रिकॉर्डिंग की मदद से आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी हुई है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है.

Advertisement

सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और मोबाइल रिकॉर्डिंग समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement