छोटे भाई ने की Love मैरिज, बड़े का मकान रौंदा... बदले की आग में लड़की के पिता ने चलवा दी JCB, 5 महीने तक खौफ के साए में भटकता रहा परिवार

MP News: ग्वालियर के घाटीगांव में छोटे भाई के प्रेम विवाह की सजा उसके बड़े भाई को भुगतनी पड़ी, जिसका आशियाना लड़की पक्ष के लोगों ने जेसीबी (JCB) से जमींदोज कर दिया.

Advertisement
सिरफिरे आरोपियों ने जेसीबी से तोड़ा तीन कमरों का घर.(Photo:ITG) सिरफिरे आरोपियों ने जेसीबी से तोड़ा तीन कमरों का घर.(Photo:ITG)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

MP News: ग्वालियर जिले के घेंघोली गांव में 'तालिबानी' मानसिकता का मामला सामने आया है. यहां एक युवक के प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने युवक के बड़े भाई के घर पर जेसीबी मशीन चला दी. आरोपियों के खौफ से पीड़ित परिवार 5 महीने तक गांव से बाहर दर-दर भटकता रहा. अब वापस लौटने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Advertisement

घाटीगांव थाना क्षेत्र के घेंघोली निवासी वनिया सिंह गुर्जर के छोटे भाई रामलखन ने सिरोली गांव की किरन गुर्जर से प्रेम विवाह किया था. दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से साथ रहने लगे थे. यह शादी किरन के पिता गिर्राज गुर्जर को नागवार गुजरी. सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर उन्होंने लड़के के परिवार को सबक सिखाने की ठान ली.

देर रात गिर्राज गुर्जर अपने साथियों भूपेंद्र, सिद्धार्थ और भारत के साथ जेसीबी मशीन लेकर वनिया सिंह के घर पहुंचा. आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जेसीबी से तीन कमरों का मकान और आंगन पूरी तरह तोड़ दिया.

5 महीने का 'अज्ञातवास' और दहशत
हमले के समय वनिया सिंह और उनका परिवार जान बचाकर मौके से भाग गया. आरोपी उनका पीछा कर रहे थे, जिसके कारण पीड़ित परिवार इतना डर गया कि पुलिस के पास पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सका. पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन पीड़ित परिवार दहशत के मारे सामने नहीं आया. 

Advertisement

पांच महीने तक दर-दर भटकने के बाद जब परिवार वापस गांव लौटा, तब मंगलवार को घाटीगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने मुख्य आरोपी गिर्राज गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ धाराओं में केस दर्ज किया है.

ग्वालियर CSP रोबिन जैन ने बताया कि घटना सही पाई गई है. फरियादी पक्ष डरा हुआ था, इसलिए शिकायत में देरी हुई. अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement