मंडप में दूल्हे का लव अफेयर आया सामने, सात फेरे के बाद दुल्हन पहुंच गई थाने

ग्वालियर में शादी के मंडप में दूल्हे की प्रेम कहानी सामने आने के बाद वहां हंगामा हो गया. सात फेरे होने के बाद दुल्हन को दूल्हे की गर्लफ्रेंड का फोन और फोटो-वीडियो मिले, जिसके बाद उसने विदाई से पहले ही थाने पहुंचकर शिकायत की. दुल्हन का आरोप है कि उससे सच्चाई छिपाकर शादी की गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
शादी के बाद दुल्हन पहुंच गई थाने (Photo: Screengrab) शादी के बाद दुल्हन पहुंच गई थाने (Photo: Screengrab)

हेमंत शर्मा

  • ग्वालियर,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादी उस समय विवाद में बदल गई जब मंडप में ही दूल्हे के प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया. सात फेरे होने के बाद भी दुल्हन ने विदाई से पहले ही थाने का रुख कर लिया और दूल्हे पर सच्चाई छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया.

जानकारी के अनुसार 9 मार्च की रात शिवानी कुशवाहा की शादी गिर्राज कुशवाहा से संपन्न हुई थी. शादी की सभी रस्में सामान्य तरीके से चल रही थीं और परिवार के बीच दोनों ने सात फेरे भी ले लिए थे.

Advertisement

शादी के बाद सामने आया गर्लफ्रेंड का फोन और फोटो-वीडियो

इसी दौरान दूल्हे के पुराने रिश्ते का खुलासा हुआ, जिससे पूरे समारोह का माहौल बदल गया. बताया जा रहा है कि पूजा नाम की एक युवती ने फोन के माध्यम से दुल्हन और उसके परिवार से संपर्क किया. उसने दावा किया कि उसका दूल्हे के साथ लंबे समय से संबंध है और उसने इस संबंध से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो भी भेजे.

यह जानकारी सामने आते ही दुल्हन और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया. दुल्हन शिवानी का कहना है कि शादी से पहले भी उस युवती का फोन आया था, लेकिन तब उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि शादी के बाद भी लगातार कॉल और संदेश आने लगे, जिसके बाद उन्हें पूरे मामले पर शक हुआ.

दुल्हन बोली, धोखा देकर की शादी

Advertisement

दुल्हन ने आरोप लगाया कि उससे सच्चाई छिपाकर शादी की गई है, जो उसके साथ धोखा है. इसी वजह से उसने विदाई से पहले ही अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की मांग की. साथ ही उसने शादी में हुए खर्च की भरपाई भी दूल्हे पक्ष से कराने की बात कही.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे और आपसी विवाद को लेकर चर्चा की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और फिलहाल दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है. रॉबिन जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement