MP: भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में 4 की मौत, 6 घायल

Bhind Road Accident: भिंड जा रही एक कार ने मोड़ पर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • भिंड ,
  • 05 मई 2025,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार तड़के एक कार मोटरसाइकिल से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रेफर किया तो वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. 

यह हादसा रात करीब एक बजे पियोदोरा गांव के पास हुआ. बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि पोरसा से भिंड जा रही एक कार ने मोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. 

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान सुजान सिंह (50), बिहारीलाल बघेल (38), ऋषिकेश सिंह (24) और महमूद खान (23) के रूप में हुई है. 

हादसे के समय स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहस इलाके से गुजर रहे थे. उन्होंने भी अपना काफिला रुकवाकर पीड़ितों को बचाने में मदद की. विधायक ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को भी दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »