ब्यूटीशियन को पिलाई नशीली चाय, रेप फिर धर्म परिवर्तन... भोपाल 'हनीट्रैप' गैंग की पूरी कहानी

भोपाल में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेलियों ने साजिश कर उसे जाल में फंसाया, नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म कराया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. एक अन्य युवती ने भी गैंग पर शोषण और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है. पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार हैं. मामले पर बजरंग दल ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
अमरीन और चंदन यादव पर आरोप लगे हैं. (Photo:ITG) अमरीन और चंदन यादव पर आरोप लगे हैं. (Photo:ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

भोपाल में भरोसे को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ से करियर बनाने आई 21 साल की ब्यूटीशियन ने आरोप लगाया है कि उसकी ही करीबी सहेलियों ने उसे साजिशन जाल में फंसा दिया. पीड़िता का दावा है कि जिन लड़कियों को वह परिवार जैसा मानती थी, उन्होंने रेप कराया, फिर चाय में नशीला पदार्थ देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इतना ही नहीं सहेलियां उसे अलग-अलग जगह ले गईं और उसका दुष्कर्म कराया.

Advertisement

दोस्ती के नाम पर रची गई साजिश
पीड़िता अपने मामा के साथ भोपाल के बागसेवनिया थाने पहुंची और पूरी घटना बताई. उसके मुताबिक 31 दिसंबर 2024 को एक बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन उर्फ माहिरा नाम की युवती से हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और वह अमरीन के घर रहने लगी. आरोप है कि अमरीन पहले भी अपनी एक सहेली का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी अपने भाई से करा चुकी थी और अब उसका अगला निशाना यही ब्यूटिशियन थी.

नशीला पदार्थ देकर कई जगह किया शोषण
पीड़िता का कहना है कि अमरीन का परिचित चंदन यादव अगस्त 2025 में उसे धमकाकर एक स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधीनगर ले गई, जहां उसके भाई बिलाल ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया.

Advertisement

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में उसे अहमदाबाद ले जाया गया, जहां यासिर और आशु नाम के युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके मुताबिक उसे जबरन छोटे कपड़े पहनने, पब-लाउंज में जाने और अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था.

दूसरी युवती ने भी लगाए गंभीर आरोप
मामला सामने आने के बाद एक और युवती पुलिस के पास पहुंची. उसने बताया कि वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करती थी. अमरीन ने उसे तय आय का लालच देकर अपने यहां काम पर रखा, लेकिन वहां चंदन यादव, चानू और यासिर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया और अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल किया जाता था.

पुलिस की कार्रवाई, सख्त कदम की मांग
भोपाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल ने इसे संगठित 'लव जिहाद' और 'धर्मांतरण' से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement