दिवाली की रात माता लक्ष्मी के सामने सजाई ₹35 लाख के गहने और कैश की थाली, चोर कर गए साफ

MP के विदिशा में बीते 20 दिनों में 15 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ एक ही चोरी का ही खुलासा कर पाई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
दीपावली की रात वकील के घर चोरी.(Photo:ITG) दीपावली की रात वकील के घर चोरी.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • विदिशा ,
  • 22 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

दीपों के पर्व दीपावली की रात मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शिव नगर कॉलोनी में एक वकील के घर से चोर ₹35 लाख मूल्य के जेवरात और कैश चुरा ले गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये गहने और नकदी चोरी होने से पहले माता लक्ष्मी की पूजा के सामने एक थाली में सजे हुए थे.

Advertisement

थाना सिविल लाइन इलाके के वार्ड नंबर 36 का यह मामला है. यहां अभिनंदन गार्डन के पास रहने वाले एडवोकेट निरंजन विश्वकर्मा के परिवार ने सोमवार रात 10 बजे लक्ष्मी पूजन किया और सोने-चांदी के गहने समेत करीब ₹7 हजार की नकदी माता के सामने रखी थी.

पूजा पाठ करके खाना खाने के बाद रात करीब 1 बजे तक पूरा परिवार सो गया. इसी बीच, परिवार के एक सदस्य की सुबह 5 बजे पत्नी की नींद खुली तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और पूजा की जगह से गहने व नकदी गायब हैं. 

इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी आर के मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जांच की. चोरों की तलाश में पुलिस अब आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement

विदिशा शहर में बीते 20 दिनों में 15 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस केवल एक चोरी (तोपपुरा) का ही खुलासा कर पाई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »