आगे बाराती, पीछे बैंड- बाजा, बीच में कूलर...तपती गर्मी में दुल्हन लेने निकली अनोखी बारात

देवास में भीषण गर्मी के बीच एक अनोखी बारात चर्चा में है, जहां बाराती अपने साथ “चलित कूलर” लेकर निकले. बैंड-बाजे और डीजे के साथ कूलर का यह जुगाड़ लोगों को हैरान कर रहा है. गर्मी से राहत पाने का यह देसी तरीका अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
तपती गर्मी में दुल्हन लेनेे निकली अनोखी बारात (Photo: itg) तपती गर्मी में दुल्हन लेनेे निकली अनोखी बारात (Photo: itg)

शकील खान

  • देवास ,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

मध्यप्रदेश के देवास में पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, लेकिन इसी बीच एक बारात ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. यहां बारातियों ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ अपनाया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

डीजे की धुन के साथ 'मोबाइल कूलर'

दरअसल, शहर में निकली एक बारात में बैंड-बाजे और डीजे की धुन के साथ 'मोबाइल कूलर' भी देखने को मिला. बारातियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर को पहियों पर रखकर साथ चलाया. जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती गई, कूलर भी उनके साथ चलता रहा और ठंडी हवा देता रहा.

Advertisement

कैमरे में कैद किया वीडियो

इस अनोखे नजारे को देखने के लिए राहगीर रुक गए और कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां लोग इस देसी जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

भीषण गर्मी के बावजूद बारातियों का उत्साह कम नहीं दिखा. वे डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए और माहौल पूरी तरह शादी के रंग में रंगा रहा. धूप में जाती बारात में लोग कूलर की ठंडी हवा लेते हुए थिरकते दिखे.

इस बारात ने यह भी दिखा दिया कि भारतीय शादियों में जुगाड़ और उत्साह की कोई कमी नहीं होती. गर्मी के इस दौर में यह अनोखी बारात एक मिसाल बनकर सामने आई है, जहां लोगों ने हालात के अनुसार खुद को ढालते हुए खुशी का मौका पूरी तरह से जिया.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »