'MP में कांग्रेस विधायक को दिला दी मंत्री पद की शपथ...', BJP सरकार पर भड़के जीतू पटवारी

MP News: मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Advertisement
रामनिवास रावत को बधाई देते CM मोहन यादव.रामनिवास रावत को बधाई देते CM मोहन यादव. रामनिवास रावत को बधाई देते CM मोहन यादव.रामनिवास रावत को बधाई देते CM मोहन यादव.

aajtak.in

  • भोपाल ,
  • 08 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

मध्य प्रदेश के मोहन यादव मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले रामनिवास रावत चर्चा में हैं. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र की परंपराओं की अनदेखी करते हुए कांग्रेस विधायक को बीजेपी सरकार में मंत्री बना दिया गया. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने रामनिवास रावत के अब भी कांग्रेस विधायक होने का दावा किया है. 

जीतू पटवारी ने 'X' पर लिखा, ''यह स्थापित परंपरा है कि सरकार और विपक्ष अलग होते हैं, लेकिन लोकतंत्र की हत्या व कुर्सी की सौदेबाज़ी के लिए कुख्यात बीजेपी ने कांग्रेस विधायक को ही मंत्री पद की शपथ दिला दी! यह लोकतंत्र और संविधान का प्रमाणिक अपमान है. जबकि, कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पर्याप्त आधार एवं प्रमाणिकता के साथ प्रतिवेदन दिया था. दुर्भाग्य से उन्होंने भी कर्तव्य-पालन नहीं किया. 

Advertisement

महामहिम राज्यपाल को भी संविधान-लोकतंत्र की परंपराओं का पालन करना था. क्योंकि, वे दल नहीं, संविधान के आदेश पालन के लिए नियुक्त किए गए हैं. लेकिन, संविधान के शीर्ष पद से भी असहमति दर्ज नहीं की गई. मैं मध्यप्रदेश की जनता को फिर बताना चाहता हूं कि यह कर्ज, क्राईम, करप्शन की सरकार है. यह बार-बार खरीद-फरोख्त और दलबदल की राजनीति का अपराध कर रही है.''

बता दें कि मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से 6 बार विधायक रहे रामनिवास रावत 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ दल BJP में शामिल हो गए थे. हालांकि, रावत BJP में शामिल हो गए, लेकिन उन्होंने अभी तक राज्य विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है. 

Advertisement

चुनावी रैली में बीजेपी में शामिल होने के बाद से रामनिवास रावत सत्तारूढ़ दल में शामिल होने की पुष्टि करने में हिचकिचा रहे थे. विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को पदभार ग्रहण करने वाले सीएम यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में 30 विधायकों को शामिल किया. रावत के शामिल होने के साथ ही मंत्रिमंडल की संख्या 31 हो गई है. बता दें कि एमपी सरकार की कैबिनेट में में कुल 34 मंत्री बन सकते हैं. 

कैबिनेट बनने पर मिली बधाई 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम निवास रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर नए दायित्व के लिए उन्हें बधाई दी है. CM ने कहा कि मंत्रिमंडल में नए सदस्य का आगमन हुआ है. रावत सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहे सक्रिय हैं, वे चंबल अंचल के श्योपुर जैसे विकास की संभावना वाले जिले को प्रभावी प्रतिनिधित्व प्रदान कर रहे हैं. कैबिनेट मंत्री होने के नाते उनके अनुभव का लाभ पूरे मंत्रिमंडल और सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »