कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान, मंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस नेता

मध्य प्रदेश की कांग्रेस नेता डॉ. जया ठाकुर ने राज्य सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था. याचिका में आरोप है कि यह बयान संविधान की शपथ, समानता और धार्मिक सद्भाव के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है.

Advertisement
 कर्नल सोफिया कुरैशी (Photo: ITG) कर्नल सोफिया कुरैशी (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 23 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

मध्य प्रदेश की कांग्रेस नेता डॉ. जया ठाकुर ने राज्य सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह को उनके पद से हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. याचिका में कहा गया है कि मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहकर न केवल आपत्तिजनक टिप्पणी की, बल्कि संविधान का भी उल्लंघन किया.

मंत्री कुंवर विजय शाह को उनके पद से हटाने की मांग

Advertisement

डॉ. ठाकुर की याचिका में कहा गया है कि मंत्री विजय शाह ने संविधान के अनुच्छेद 164(3) के तहत ली गई मंत्री पद की शपथ का उल्लंघन किया है. उन्होंने जो बयान सार्वजनिक मंच पर दिया, वह सांप्रदायिक भेदभाव फैलाने वाला है और देश में धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला है.

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहा था

याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि शाह का बयान संविधान के अनुच्छेद 14 में दिए गए समानता के अधिकार, अनुच्छेद 21 में दिए गए निजता और स्वतंत्रता के अधिकार तथा अनुच्छेद 51(a) के तहत सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की भावना के खिलाफ है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »