'ये भूखे हैं इसलिए रोटी-चिकन खिला रहा हूं...', नेत्रहीन को खिला दिया मांस, लोगों में भारी आक्रोश

वीडियो में एक शख्स एक बुजुर्ग नेत्रहीन तीर्थयात्री को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहा है और दावा कर रहा है कि वह उन्हें चिकन खिला रहा है. मामले की जानकारी सामने आते ही धार्मिक और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है, जिसके बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Advertisement
MP में नेत्रहीन शख्स की लाचारी का उड़ाया मजाक.(Photo:Screengrab) MP में नेत्रहीन शख्स की लाचारी का उड़ाया मजाक.(Photo:Screengrab)

लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. एक नेत्रहीन बुजुर्ग तीर्थयात्री को उसकी लाचारी का फायदा उठाकर धोखे से मांस खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों के बीच भारी गुस्सा भड़क गया है.

चंदला थाना इलाके का यह मामला है. यहां रहने वाले एक बुजुर्ग दृष्टिहीन हैं. वह चित्रकूट धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले हुए थे और रास्ते में उन्हें भूख लगी थी. आरोप है कि इसी दौरान भगवान दास अहिरवार नाम के एक शख्स ने उनकी मजबूरी और दृष्टिहीनता का अनुचित लाभ उठाया.

Advertisement

वायरल वीडियो में आरोपी व्यक्ति बुजुर्ग को खाना खिलाते हुए यह कहता नजर आ रहा है, ''ये भूखे हैं, इसलिए इन्हें रोटी के साथ सब्जी में चिकन खिला रहा हूं.''

पीड़ित बुजुर्ग अपनी आंखों से देख पाने में असमर्थ होने के कारण इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि उन्हें क्या परोसा जा रहा है.

थाने पहुंचे सामाजिक संगठन
जैसे ही यह आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. शिकायतकर्ता मुकेश द्विवेदी की अगुवाई में कई सामाजिक कार्यकर्ता चंदला पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी भगवान दास अहिरवार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और एक असहाय नेत्रहीन व्यक्ति के साथ छल करने के आरोप में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.
 
शिकायतकर्ता मुकेश द्विवेदी ने कहा, ''एक नेत्रहीन बुजुर्ग जो भगवान के दर्शन के लिए चित्रकूट यात्रा पर निकले थे, उनकी लाचारी का फायदा उठाकर ऐसा कुकृत्य करना बेहद निंदनीय है. आरोपी ने न सिर्फ एक बुजुर्ग का धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की बल्कि इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया. पुलिस को ऐसे मानसिकता वाले व्यक्ति पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.''
 
ASP आदित्य पटले ने बताया, ''चंदला क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात संज्ञान में आई है. इस मामले में पुलिस का साफ रुख है कि कानून के अनुसार ही आगे कदम बढ़ाया जाएगा. अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. जैसे ही पीड़ित पक्ष लिखित शिकायत देता है, तो मामले की गहनता से जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »