चीता वीरा की धमा-चौकड़ी से दहशत... शिकार की कोशिश, बछड़ा बचा, छलांग लगाकर पार कर गई नहर

Cheetah in village: मादा चीता वीरा पिछले कई दिनों से सोईकलां और आसपास के गांवों के खेतों में लगातार घूम रही थी. बीते दिन वह रामबाड़ी नहर और बगचा गांव के इलाके में देखी गई, जहां उसने शिकार करने की कोशिश की.

Advertisement
कूनो नेशनल पार्क से निकलकर खेतों में दौड़ लगा रहा चीता.(Photo:ITG) कूनो नेशनल पार्क से निकलकर खेतों में दौड़ लगा रहा चीता.(Photo:ITG)

खेमराज दुबे

  • श्योपुर,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल की सीमा लांघकर पिछले 10 दिनों से मादा चीता वीरा सोईकलां और आसपास के गांवों के खेतों में लगातार घूम रही थी. बुधवार को वह रामबाड़ी नहर और बगचा गांव के इलाके में देखी गई, जहां उसने शिकार करने की कोशिश की. बुधवार को रामबाड़ी नहर पार करके बगचा गांव से होते हुए जंगल की तरफ लौट गई. इससे आसपास के गांव वालों ने राहत की सांस ली है. जंगल लौटने से पहले वीरा ने एक बछड़े का शिकार करने की कोशिश की थी, लेकिन बछड़ा ऐन मौके पर भाग निकला. हालांकि वन विभाग की ट्रैकिंग टीम चीता की हर पल मॉनिटरिंग में जुटी है.

Advertisement

बुधवार सुबह जब चीता वीरा बगचा गांव के पास रामबाड़ी नहर के पास मौजूद थी. वीरा ने एक बछड़े पर झपट्टा मारने की कोशिश की. चीते को अपनी तरफ आता देख बछड़ा तुरंत वहां से भागा और अपनी जान बचा ली. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसके बाद वीरा नहर पार करके जंगल की ओर निकल गई.

गांववालों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से चीते की मौजूदगी की वजह से खेतों में जाने और मवेशियों को चराने में डर लग रहा था. अब वीरा के जंगल की तरफ चले जाने की खबर से लोगों ने राहत महसूस की है. देखें VIDEO:- 

वन विभाग की टीम चीते पर लगातार नजर बनाए हुए है और 24 घंटे उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है. आसपास के गांवों के लोगों को सावधान रहने और अकेले जंगल या खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है. वन विभाग की टीम आगे भी वीरा की हर हरकत पर नजर रख रही है. देखें  नहर पार करती चीता का VIDEO:- 

Advertisement

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर.थिरुकुराल ने फोन कॉल पर बताया कि चीते खुले जंगल में कही भी स्वछंद रूप से घूम सकते है,हम चीता की लोकेशन शेयर नही कर है. हमारी ट्रैकिंग टीमें लगातार उनकी निगरानी कर रही हैं.

यहां बता दे कि कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में 19 चीते विचरण कर रहे हैं, जबकि 31 चीते अभी बाड़े में रखे गए हैं. वन विभाग की टीमें सभी चीतों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »