कूनो में 'गामिनी' का कमाल: 3 नहीं, 4 शावकों को दिया था जन्म; अब भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 39

Kuno नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और उत्साहजनक खबर सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता 'गामिनी' के कुनबे को लेकर जो खुशखबरी 10 दिन पहले मिली थी, वह अब और बड़ी हो गई है.

Advertisement
भारत में जन्मे चीतों की संख्या पहुंची 28. (Photo:X\@byadavbjp) भारत में जन्मे चीतों की संख्या पहुंची 28. (Photo:X\@byadavbjp)

aajtak.in

  • श्योपुर ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

कूनो नेशनल पार्क में 'प्रोजेक्ट चीता' की सफलता की कहानी अब और भी सुनहरी हो गई है. मादा चीता गामिनी, जिसने 10 दिन पहले शावकों को जन्म दिया था, अब उनके 3 नहीं बल्कि 4 शावक होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है.

दरअसल, 18 फरवरी को जब गामिनी ने शावकों को जन्म दिया, तब निगरानी के दौरान 3 शावकों के होने की बात सामने आई थी. कूनो के फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों की टीम जब लगातार गामिनी और उसके बच्चों की मॉनिटरिंग कर रही थी, तब झाड़ियों के बीच चौथे शावक की मौजूदगी दर्ज की गई. चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य रूप से विकसित हो रहे हैं. 

Advertisement

नया स्कोरकार्ड
गामिनी के चौथे शावक की पुष्टि के बाद भारत में चीतों का आंकड़ा काफी मजबूत हो गया है. भारत में जन्मे कुल शावकों की संख्या 28 हो गई है और अब तक चीतों की कुल संख्या 39 हो चुकी है. यह गामिनी का दूसरा मौका है जब उसने शावकों को जन्म देकर इस परियोजना को नई ताकत दी है.

वैज्ञानिकों की जीत और समर्पण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को 'प्रोजेक्ट चीता' के वैज्ञानिक प्रबंधन और संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है.

उन्होंने फील्ड स्टाफ और डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नया जन्म इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement