'खाने में पूड़ी-सब्जी बनी है...', इतना सुनते ही गुस्सा गया पति, कुर्सी उठाकर पत्नी को दे मारा

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पूड़ी-सब्जी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और पति ने पत्नी पर हमला कर दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

Advertisement
पूड़ी-सब्जी बनाने पर पति ने पत्नी पर किया हमला. (File Photo: ITG) पूड़ी-सब्जी बनाने पर पति ने पत्नी पर किया हमला. (File Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST

भोपाल की राजधानी में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने पत्नी को मारकर इसलिए घायल कर दिया. क्योंकि उसने खाने में पूड़ी और सब्जी बनाई थी. लेकिन पति का मन पूड़ी और सब्जी खाने का नहीं था. साथ ही आरोपी पति शराब के भी नशे में था. फिलहाल पत्नी पर हमले के बाद से आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Advertisement

पूड़ी-सब्जी का नाम सुनते ही करने लगा लड़ाई
यह घटना भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता अनीता लोधी (29) सेमरा कला इलाके में अपने पति संतोष और बेटे के साथ रहती हैं. अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनका पति संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा. घर आते ही उसने खाने के बारे में पूछा. अनीता ने बताया कि घर में पूड़ी और सब्ज़ी बनी हुई है.

पत्नी की यह बात सुनते ही संतोष गुस्से में आ गया और खाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई. आरोप है कि संतोष ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब अनीता ने विरोध किया तो आरोपी ने पास में रखी कुर्सी उठाकर उसके सिर पर दे मारी. कुर्सी लगते ही अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर से खून बहने लगा.

Advertisement

घटना के बाद से ही फरार है पति
पत्नी को घायल हालत में देखकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से महिला को संभाला गया. बाद में अनीता सीधे अशोका गार्डन थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें सिर पर चोट की पुष्टि हुई है.

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »