'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है...', भोपाल के रॉयल मार्केट में बदमाशों का निकला जुलूस

Bhopal Royal Market News: भोपाल के रॉयल मार्केट मारपीट कांड में पुलिस का कड़ा एक्शन. आरोपियों का जुलूस निकालकर बुलवाया, 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है'. पढ़ें रिपोर्ट...

Advertisement
आरोपियों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था.(Photo:Screengrab) आरोपियों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था.(Photo:Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रॉयल मार्केट मारपीट कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. चाय की दुकान पर युवक अलीम बच्चा के साथ लाठी-डंडे, चाकू और पाइप से बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान उमर, जैद और दानिश के रूप में हुई है. पुलिस तीनों आरोपियों को वारदात वाली जगह पर लेकर पहुंची और इलाके में उनका जुलूस निकाला.

Advertisement

रॉयल मार्केट में पुलिस जब तीनों आरोपियों को लेकर पहुंची, तो कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई. इस दौरान आरोपियों से कहलवाया गय, ''अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है.'' 

पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की.आरोपियों को मौके पर ले जाकर घटना की निशानदेही भी कराई गई.

कॉफी हाउस के पास युवक पर किया था हमला

मारपीट की यह घटना शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के एलबीएस रोड पर कॉफी हाउस के पास हुई थी. यहां अलीम बच्चा पर आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों, चाकू और पाइप से हमला किया था. युवक अस्पताल में भर्ती हैं. 5 दिन से होश नहीं आया है. युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई. देखें VIDEO:- 

Advertisement

निशानदेही पर हथियार बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं. पुलिस अब हमले के कारणों, आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

कोर्ट में पेश किए गए आरोपी गिरफ्तार उमर, जैद और दानिश को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मामले में एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी. शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शाहजहानाबाद में एक घटना हुई थी. कुछ दिनों पहले पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »