सड़क पर दबंगई! भोपाल में कार से टक्कर हुई तो बाइक सवार ने गुस्से में हाथ मार दिया, जवाब में कार वाले ने पिस्टल तान दी

भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार ने पिस्टल निकालकर बाइक सवार पर तान दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Advertisement
घटना का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: Screengrab) घटना का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क पर मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद पिस्टल तक पहुंच गया. न्यू मार्केट के पास एक कार चालक ने बाइक सवार पर पिस्टल तान दी और उसे धमकाने लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

घटना भोपाल के न्यू मार्केट इलाके की है. यह इलाका टीटी नगर थाना क्षेत्र में आता है. सड़क पर एक कार और बाइक की टक्कर हो गई थी. टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बाइक सवार ने गुस्से में कार पर हाथ मार दिया. इसके बाद कार चालक ने गाड़ी से पिस्टल निकाली और बाइक सवार की तरफ तान दी. मामूली सड़क विवाद के बीच अचानक हथियार निकलने से मामला गंभीर हो गया. वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: हरियाणा: ‘गुंडों जैसा व्यवहार’, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- पुलिसकर्मी ने उन पर तानी पिस्टल

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रही कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके चालक की पहचान कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisement

भोपाल में सड़क पर हुए विवाद के दौरान पिस्टल निकालने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले पिपलानी थाना क्षेत्र में भी विवाद के दौरान पिस्टल दिखाने की घटना सामने आई थी. न्यू मार्केट की इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर होने वाले छोटे-मोटे विवादों के खतरनाक रूप लेने का सवाल खड़ा कर दिया है. आखिर कुछ मिनट की कहासुनी में कोई हथियार निकालकर दूसरे की जान जोखिम में डालने तक कैसे पहुंच जाता है? फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »