टॉयलेट की सीट पर बैठा था पांच फीट लंबा कोबरा, आधी रात को जब घर के सदस्य ने गेट खोला तो सिहर उठा

Betul Snake Rescue: बैतूल के सोनाघाटी में केके मालवीय के घर टॉयलेट सीट पर मिला 5 फीट लंबा कोबरा. सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
बैतूल में सर्पमित्र ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का किया रेस्क्यू.(Photo:ITG) बैतूल में सर्पमित्र ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का किया रेस्क्यू.(Photo:ITG)

राजेश भाटिया

  • बैतूल,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

सोचिए, आधी रात को नींद से उठकर आप टॉयलेट जाएं और जैसे ही सीट की तरफ नजर पड़े, वहां करीब 5 फीट लंबा कोबरा बैठा दिखाई दे. मध्य प्रदेश के बैतूल में कुछ ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक घर के टॉयलेट में कोबरा दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि समय रहते सांप को देख लिया गया और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई.

Advertisement

मामला बैतूल के सोनाघाटी इलाके का है. रविवार देर रात के.के. मालवीया के घर के टॉयलेट में परिवार के लोगों ने एक बड़ा कोबरा देखा. करीब 5 फीट लंबे सांप को टॉयलेट सीट के पास देखकर परिवार के होश उड़ गए.

कोबरा को देखते ही परिवार के सदस्यों ने घबराकर उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश नहीं की. सभी लोग टॉयलेट से दूर हो गए और तत्काल सर्पमित्र को सूचना दी गई.

सर्पमित्र ने किया कोबरा का रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद करीब पांच फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया.

सांप के रेस्क्यू होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली. इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

सर्पमित्र ने दी सावधानी बरतने की सलाह

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने लोगों से अपील की है कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराकर उसके करीब न जाएं और न ही उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश करें. ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना देनी चाहिए.

खासकर बारिश के मौसम और आसपास झाड़ियों या खाली जगहों वाले इलाकों में सांप घरों में घुस सकते हैं. इसलिए घर में प्रवेश करने से पहले और टॉयलेट-बाथरूम जैसे स्थानों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »