MP: सगी बहनों का धर्मांतरण, विदेश से फंडिंग, पिता के सामने आरोपी दाऊद अहमद के घर की कुर्की

आगरा के धर्मांतरण मामले में फरार आरोपी दाऊद अहमद के भोपाल वाले घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की. आरोपी पर विदेश से फंडिंग का आरोप है और वह कनाडा में बताया जा रहा है. सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सामान जब्त किया और जांच तेज कर दी है.

Advertisement
 धर्मांतरण के मास्टरमाइंड दाऊद अहमद के घर की कुर्की (Photo: ITG) धर्मांतरण के मास्टरमाइंड दाऊद अहमद के घर की कुर्की (Photo: ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

धर्मांतरण के एक बड़े मामले में आगरा पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी दाऊद अहमद के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. पुलिस ने भोपाल के गांधी नगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी में उसके घर पर कुर्की की बड़ी कार्रवाई की. यह कार्रवाई उस मामले से जुड़ी है जिसमें सगी बहनों के धर्मांतरण का खुलासा हुआ था और विदेश से फंडिंग का आरोप सामने आया था.

Advertisement

पुलिस के अनुसार दाऊद अहमद इस मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है और वह फिलहाल फरार है. बताया जा रहा है कि उसका वर्तमान ठिकाना कनाडा बताया जा रहा है. इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग आगरा पुलिस के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार खुद कर रहे हैं.

कुर्की की यह कार्रवाई 228/25 के तहत की गई, जिसमें बीएनएस की कई धाराएं शामिल हैं. इसके साथ ही धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं. पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 85 के तहत यह कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से सामान जब्त किया.

घर का सामान जब्त, पिता मौके पर मौजूद
 

भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित आरोपी के घर पर जब कुर्की की कार्रवाई की गई, उस समय उसका पिता जावेद भी मौके पर मौजूद था. पुलिस टीम ने घर के अंदर मौजूद सामान को कुर्क किया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी तरीके से पूरा किया गया.

Advertisement

गांधी नगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि आगरा से आई पुलिस टीम ने आरोपी दाऊद अहमद के घर पर कुर्की की कार्रवाई की है. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही. उन्होंने बताया कि घर के सामान को जब्त किया गया है और कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुसार की गई है.

यह मामला उस समय सामने आया था जब सगी बहनों के धर्मांतरण का खुलासा हुआ. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क को विदेश से फंडिंग मिल रही थी. पुलिस ने दाऊद अहमद को इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है.

भोपाल के घर पर आगरा पुलिस की कुर्की कार्रवाई

फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. इस कार्रवाई के बाद साफ है कि पुलिस इस मामले में सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement