ट्विशा की मौत के बाद गिरीबाला ने किए थे कई कॉल? CCTV वाले से भी की थी बात

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नए मोड़ लेता नजर आ रहा है. अब ट्विशा के घर वालों ने उसकी सास की कॉल डीटेल ट्विशा के परिवार ने जारी करते हुए ऐसा दावा किया है कि बेटी की मौत के अगले दिन यानी 13 मई को गिरीबाला ने कई कॉल किए थे.

Advertisement
ट्विशा की मौत के बाद गिरीबाला ने किए थे कई कॉल? (Photo: itg) ट्विशा की मौत के बाद गिरीबाला ने किए थे कई कॉल? (Photo: itg)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नए मोड़ लेता नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुटेज, पति समर्थ की फरारी और ट्विशा की सास के हैरान करने वाले कई बयानों के बाद अब जानकारी आ रही है कि ट्विशा की मौत के अगले दिन गिरीबाला ने कई सारे लोगों को कॉल किया था. इनमें से कुछ कॉल्स ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों को थे तो कुछ रिश्तेदारों और अन्य परिचितों को किए गए थे. 

Advertisement

'सीसीटीवी वाले लड़कों को किया कॉल'

गिरीबाला की ये कॉल डीटेल ट्विशा के परिवार ने जारी करते हुए ऐसा दावा किया है कि बेटी की मौत के अगले दिन यानी 13 मई को गिरीबाला ने कई कॉल किए थे. जज लेवल के लोगों से बातचीत के अलावा गिरीबाला ने सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले युवकों को भी कॉल किया था. 

परिवार ने मांग की है कि इन सभी नंबर्स की जांच की जाएं और इनसे संबंधित समस्त कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टॉवर डंप एवं टॉवर लोकेशन डेटा, इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) लॉग्स, ई-मेल कम्युनिकेशन, एसएमएस, व्हाट्सएप चैट्स के बैकअप, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन, क्लाउड डेटा, लोकेशन हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्डिंग और डेटा ट्रांसफर हिस्ट्री समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सबूतों को तत्काल सीज किया जाए.

'गिरीबाला की डिजिटल एक्टिविटी की जांच हो'

परिवार द्वारा यह भी निवेदन किया गया है कि कॉल डीटेल वाले मोबाइल नंबरों एवं गिरीबाला से जुड़े व्यक्तियों, जिनमें  निजी सहायक, ड्राइवर, घरेलू नौकर, घर का स्टाफ, डेड बॉडी के परिवहन और प्रबंधन में शामिल व्यक्ति, घटना से पहले और बाद में मृतका और आरोपियों के संपर्क में रहे व्यक्ति तथा अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों के साथ कम्युनिकेशन के डेटा का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए. 
 
गौरतलब है कि इस मामले में हाल में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को नया मोड़ दे दिया है और कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं. फुटेज में ट्विशा शर्मा को बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की तरफ जाते हुए देखा गया, जबकि करीब एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लाते नजर आए.

Advertisement

छत पर एक घंटे में क्या - क्या हुआ?

सीसीटीवी में कैद यह घटनाक्रम अब जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत माना जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उस एक घंटे के दौरान छत पर आखिर क्या हुआ था. जानकारी के मुताबिक, ट्विशा आखिरी बार हाथ में हेडफोन लिए सामान्य स्थिति में सीढ़ियां चढ़ती दिखाई दी थीं, लेकिन लगभग एक घंटे बाद उनकी हालत बेहद गंभीर नजर आई. यही कारण है कि परिजन इस मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

ट्विशा की मां ने सुनी थी समर्थ की आवाज?

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि उस एक घंटे में ऐसा क्या हुआ, जिससे एक शिक्षित युवती की जान चली गई. वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि छत पर जाते समय ट्विशा सामान्य अवस्था में थीं और उनके हाथ में हेडफोन भी था. छत पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मां को फोन किया. मां के अनुसार, बातचीत के दौरान ट्विशा ने ससुराल में कथित प्रताड़ना का जिक्र किया. इसी बीच फोन पर किसी अन्य व्यक्ति की आवाज सुनाई दी और अचानक कॉल कट गया. मां का कहना है कि वह आवाज संभवतः समर्थ की हो सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement